फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   powercut electricity in lalitpur

हर घंटे मिल रहे पनकी से बिजली रोस्टिंग के आदेश

Mon, 29 Aug 2016 01:11 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Mon, 29 Aug 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
powercut electricity in lalitpur
इलैक्‍ट्रीस‌िटी - फोटो : demo pic
ललितपुर। बुुंदेलखंड में पनकी कंट्रोल द्वारा हर माह बिजली कटौती का रोस्टर अब निर्धारित नहीं रह गया है। दिन में कई बार पनकी कंट्रोल से बिजली रोस्टर के नए आदेश दिए जा रहे हैं। बुंदेलखंड में हो रही अंधाधुंध कटौती के बाद भी डिमांड कम होने के चलते एक माह पूर्व बजाज पावर प्लांट से विद्युत उत्पादन बंद करा दिया गया है। ऐसे में उपभोक्ताओं को बार-बार बदल रहे बिजली कटौती के रोस्टर और घंटों की बिजली कटौती  से परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पूरे बुंदेलखंड में पनकी कंट्रोल द्वारा हर माह बिजली कटौती का रोस्टर लागू किया जाता है। इसके चलते गत माह की पहली तारीख से जनपद में चार घंटे की बिजली कटौती का रोस्टर लागू किया गया था, इसके तहत दोपहर दो बजे शाम चार बजे तक और रात्रि में आठ बजे से रात दस बजे तक बिजली कटौती निर्धारित समय पर नियत की गई है। लेकिन पनकी कंट्रोल द्वारा बुंदेलखंड में बिजली की कमी का हवाला देकर हर दिन अलग-अलग समय पर या फिर कई बार नियत कटौती होने के बाद भी दो से तीन घंटे की अतिरिक्त बिजली कटौती कर दी जा रही है। बुंदेेलखंड में बिजली कटौती के आदेश हर दिन पनकी कंट्रोल द्वारा बदलकर जारी किए जा रहे हैं। इसके चलते उपभोक्ताओं को भारी परेशानी हो रही है। कई बार तो निर्धारित कटौती होने के बाद भी रोंड़ा हाइडिल से इमरजेंसी रोस्टिंग के नाम पर दो से तीन घंटे की बिजली कटौती हो जाती है। इसके अलावा विभिन्न सब स्टेशनों पर स्थापित अलग-अलग फीडरों के तहत होने वाले फाल्ट के चलते भी घंटों बिजली कटौती हो रही है। ऐसे में उपभोक्ताओं को हर दिन मुश्किल से 12 से 15 घंटे की बिजली नहीं मिल पा रही है, जबकि प्रदेश शासन द्वारा बुंदेलखंड को पूर्व में ही 20 से 22 घंटे बिजली देने का वादा किया गया था।
विज्ञापन


इसके बाद भी बुंदेलखंडवासियों को अंधाधुंध बिजली कटौती झेलने पड़ रही है। रविवार को पनकी कंट्रोल के आदेश पर सुबह 11.50 बजे बिना किसी पूर्व सूचना के रोस्टिंग कर दी गई, जबकि दोपहर में दो बजे से चार बजे तक की कटौती का समय निर्धारित है। इसके साथ ही एसएलडीसी (स्टेट लोड डिस्प्लेट सेंटर) लखनऊ के आदेेेेश पर प्रदेश में डिमांड कम होने के चलते करीब एक माह से जनपद में स्थित बजाज पावर प्लांट से विद्युत उत्पादन बंद चल रहा है। जबकि बुंदेलखंड में हो रही अंधाधुंध बिजली कटौती होना साफ दर्शाती है कि प्रदेश में बिजली डिमांड कम नहीं बल्कि बिजली की कमी चल रही है। इसके बाद भी बजाज प्लांट से एक माह से विद्युत उत्पादन बंद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed