{"_id":"58fe4fad4f1c1bb365c0ca50","slug":"power-power-of-57-transformers-to-increase-business-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनेस प्लान से बढे़गी 57 ट्रांसफार्मरों की पावर शक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनेस प्लान से बढे़गी 57 ट्रांसफार्मरों की पावर शक्ति
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
transformar
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली विभाग द्वारा विभिन्न श्रेणी के ट्रांसफार्मरों की बिजनेस प्लान के अंतर्गत पावर क्षमता बढ़ाई जाएगी। विभागीय अधिकारियों द्वारा इसके लिए लाखों रुपये का स्टीमेट बनाकर झांसी के अधिकारियों को भेजा दिया गया है।
जनपद में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के अंतर्गत करीब सात सौ विभिन्न क्षमता के ट्रांसफार्मर स्थापित हैं। जिनमें अधिकांश ट्रांसफार्मर ओवरलोड चल रहे हैं। ओवरलोड होने के कारण विभिन्न क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर फुंक जाते हैं। जनपद में इस माह में मात्र बीस दिनों में ही 94 विभिन्न क्षमता के ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। जबकि शहर में पांच ट्रांसफार्मर हो फुंक चुके हैं। इसमें 10 केवीए सिंगल फेस के 57, 25 केवीए के 16, 63 केवीए के 15, सौ केवीए के तीन, 250 केवीए के एक और 400 केवीए के दो ट्रांसफार्मर ओवरलोड के कारण फुंकना बताया गया है। इसी के चलते बिजली विभाग के चारों उपखंड के अंतर्गत बिजनेस प्लान के तहत 57 विभिन्न क्षमता के ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। जिसमें 10 केवीए के चार ट्रांसफार्मर हटाकर उनके स्थान पर 25 केवीए के ट्रांसफार्मर स्थापित होंगे। 25 केवीए के 18 ट्रांसफार्मरों के स्थान पर 63 केवीए के ट्रांसफार्मर लगेंगे। 63 केवीए के 26 ट्रांसफार्मर की जगह100 केवीए के ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। वहीं अन्य छह ओवरलोड ट्रांसफार्मरों के साथ ही 63 केवीए के अतिरिक्त ट्रांसफार्मर भी स्थापित किए जाएंगे।
इनका कहना है
स्टीमेट बनाकर भेज गया
अधिशासी अभियंता गौरव कुमार ने इन ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने को लेकर स्टीमेट बनाकर अधीक्षण अभियंता को भेज दिया है। स्टीमेट की स्वीकृति मिलते ही उपखंड अधिकारी स्तर से कार्य शुरू कर दिया जाएगा।