फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   power cut in bansi

बांसी क्षेत्र में चार से पांच घंटे अघोषित कटौती से लोग परेशान

Sat, 09 Oct 2021 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
power cut in bansi
power house.jpg - फोटो : power house.jpg
बांसी(ललितपुर)। बांसी क्षेत्र में बीते चार दिनों में चार से पांच घंटे तक या कई बार इससे अधिक समय तक भी बिजली कटौती हो रही है। इससे जहां लोगों को परेशानी हो रही है। देवी पंडालों में रात में कटौती होने से अंधेरे में आरती हो रही है।
विज्ञापन

बीते चार दिनों से बांसी क्षेत्र में चार से पांच घंटे की कटौती हो रही है। बिजली की अघोषित कटौती के कारण बांसी उपखंड से संचालित चार फीडरों से जुड़े हजारों उपभोक्ता उमस भरी गर्मी और मच्छरों के प्रकोप से परेशान हैं। शारदीय नवरात्र में बिजली गुल हो जाने पर भक्तों को अंधेरे में ही आरती करने को मजबूर होना पड़ रहा है। रोजाना दिन में साढ़े बारह से ढाई बजे तक घोषित विद्युत कटौती तो की ही जाती है। वहीं अब रात में विभाग द्वारा चार अक्तूबर को रात 9:40 से 3:40 तक, पांच अक्तूबर को रात 8:35 से 11:20 तक, छह अक्तूबर को रात 9:20 से 12:30 तक, सात अक्तूबर को रात 9:05 से 1:30 तक एवं आठ अक्तूबर की सुबह 3:15 से 4:15 तक अघोषित बिजली कटौती की गई है।
विज्ञापन

बांसी विद्युत उपखंड से जुड़े बांसी, लखनपुरा, बार और चिगलौआ के इन चार फीडरों से लगभग 100 गांवों के 20 हजार उपभोक्ताओं को चार रातों में घंटों बिजली नहीं मिल सकी है। ग्रामीणों ने विद्युत अधिकारियों से अघोषित कटौती बंद किए जाने की मांग करते हुए पर्याप्त बिजली आपूर्ति किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed