फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   power cut, 12 hour

खंभा टूटने से 12 घंटे गुल रही बिजली

Mon, 21 Jun 2021 12:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
power cut, 12 hour
कैप्सन -2-नीचे से क्षतिग्रस्त खंभा 3- मौके पर खम्भा बदलते कर्मचारी - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। शनिवार की रात में रामलीला मैदान के सामने ब्राइट फ्यूचर स्कूल के पीछे खड़े क्षतिग्रस्त बिजली के खंभे के गिर जाने से फीडर नंबर दो पर पूरी रात अंधेरा छाया रहा। जिससे इस फीडर के अधिकांश उपभोक्ताओं को लगभग 12 घंटे गंभीर बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कुछ समय से आए दिन ट्रांसफार्मर जलने, बंच केबल टूटने और लाइन में फाल्ट आने के बाद अब खंभों का टूटना शुरू हो गया है। शनिवार को रात में रात में दो बजे विद्युत उपकेंद्र तालबेहट से निकले दो नंबर फीडर पर खड़ा पीसीसी खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके बाद रात में ही बिजली विभाग के कर्मचारियों ने टूटे कंडक्टर को जोड़कर फीडर को आंशिक रूप से चालू करा कर कुछ क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को बिजली मुहैया कराई। वहीं इस फीडर पर आश्रित नया बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, चौबयाना, अंजनी नगर, झांसी मार्ग, प्यासी, बिगारी, गणेशपुरा, पठोरिया, बसकरया, कांशीराम कॉलोनी की आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही।
विज्ञापन

सुबह विभागीय कर्मचारियों ने मौके पर जाकर पीसीसी खंभे को बदला और उसके आसपास खड़े पेड़ों की छटाई की और टूटे हुए कंडक्टर को जोड़कर लगभग 12 घंटे बाद आपूर्ति शुरू कराई गई। इससे इस फीडर के उपभोक्ताओं को रविवार को सुबह से पूरी दोपहर भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा।

कैप्सन -2-नीचे से क्षतिग्रस्त खंभा 3- मौके पर कार्य करवाते जेई

कैप्सन -2-नीचे से क्षतिग्रस्त खंभा 3- मौके पर कार्य करवाते जेई- फोटो : TALDEHATE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed