फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Poverty will not interfere in the education Medhavion

मेधावियों की शिक्षा में नहीं आएगी गरीबी आड़े

Mon, 25 Jan 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 25 Jan 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Poverty will not interfere in the education Medhavion
ललितपुर। राजकीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में अध्ययनरत मेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में धन की कमी आड़े नहीं आएगी।
विज्ञापन


आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को नि:शुल्क आवासीय शिक्षा दी जाएगी, इसके लिए उन्हें विद्या ज्ञान परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। परीक्षा 21 फरवरी को आयोजित हो रही है।
 
शिव नाडर फाउंडेशन ने आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों का भविष्य संवारने के लिए दो विद्या ज्ञान स्कूलों की स्थापना की है। सीतापुर व बुलंदशहर में स्थित आवासीय स्कूल में नामांकित बालक व बालिकाएं अपने सपनों को साकार कर रहे हैं।
विज्ञापन


ललितपुर जिले में 21 फरवरी को विद्या ज्ञान परीक्षा आयोजित हो रही है, जिसमें राजकीय इंटर कालेज ललितपुर में 597 बालक व 459 बालिकाएं व राजकीय बालिका इंटर कालेज ललितपुर में 557 बालक व 494 बालिका नामांकित हैं। इस तरह कुल 2,107 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीईओ बने बेपरवाह
विद्या ज्ञान के परीक्षार्थियों की सूची व आवेदन पत्र अभी तक खंड शिक्षा अधिकारियों ने बीएसए कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराए हैं। इस पर बीएसए एसपी यादव ने लौटती डाक से आवेदन पत्र और सूची मुहैया कराने के निर्देश खंड शिक्षा अधिकारियों को दिए हैं।


ब्लाक हुए आवंटित
ब्लाक बिरधा, महरौनी व मड़ावरा के परीक्षार्थी राजकीय इंटर कालेज ललितपुर एवं ब्लाक जखौरा, तालबेहट व बार के छात्र- छात्राएं राजकीय बालिका इंटर कालेज ललितपुर में परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed