फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Posting a suicide note on Facebook, the missing youth reached the SP

Lalitpur News: फेसबुक पर सुसाइड नोट पोस्ट कर लापता युवक एसपी के पास पहुंचा

Sat, 01 Apr 2023 12:05 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sat, 01 Apr 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Posting a suicide note on Facebook, the missing youth reached the SP
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती में फेसबुक पर सुसाइड नोट पोस्टकर सात दिन से लापता युवक शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक के सामने पेश हो गया। उसने सट्टे में लाखों रुपये हार जाने एवं जीते रुपये मांगने पर कुछ लोगों पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला नई बस्ती चंडी मंदिर के पीछे निवासी जितेंद्र उर्फ जित्तू 23 मार्च को फेसबुक पर सुसाइड नोट लिखकर एवं उसके साथ मारपीट के निशान की फोटो पोस्ट करने के बाद गायब हो गया था। उसकी मां ममता ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसका मोबाइल लगातार स्विच ऑफ जा रहा था। सुसाइड नोट में उसने तीन लोगों से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी थी। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर नई बस्ती चौकी इंचार्ज नबाब सिंह व उनकी टीम ने मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ व इंदौर में उसकी तलाश की थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को युवक सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय जा पहुंचा और उसने एसपी को सारी बात बताई। जिस पर एसपी ने कोतवाली पुलिस को युवक से पूछताछ करने के निर्देश दिए हैं। उसने शुरुआती पूछताछ में बताया कि वह सट्टे में लाखों रुपये हार गया था और उसने पूर्व में जीते हुए छह लाख रुपये कुछ लोगों से मांगे थे, जिसके चलते उसके साथ मारपीट की गई। इसी वजह से वह परेशान होकर बिना बताए ही बागेश्वरधाम चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed