फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   poster and running comptition

पोस्टर एवं दौड़ प्रतियोगिता

Fri, 04 Oct 2019 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
poster and running comptition
नेहरू महाविद्यालय में प्रतियोगिता में पोस्टर दिखाते छात्र - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय में मद्य निषेध विषय पर पोस्टर व दौड़ प्रतियोगिता हुई। पोस्टर प्रतियोगिता में सुंदरम सिंह और दौड़ में सेवा भारती ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता मंत्रालय द्वारा मद्य निषेध पर पोस्टर एवं दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में सुंदरम सिंह प्रथम, राजपाल द्वितीय, चंद्रपाल सिंह तृतीय और शिवम राजा चौथे स्थान पर रहे। दौड़ प्रतियोगिता में सेवा भारती प्रथम, वर्षा द्वितीय, राहुल प्रजापति तृतीय एवं भारती साहू चौथे स्थान पर रहीं। विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि महेश प्रसाद बिरथरे, नेहरू महाविद्यालय के प्रबंधक प्रदीप चौबे, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी और जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष हरीराम निरंजन ने स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इससे पहले महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश शास्त्री, डॉ. आशा साहू, डॉ. पंकज शर्मा, डॉ. अनिल सूर्यवंशी, डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. रामकुमार रिछारिया, डॉ. सुभाष जैन, डॅा. राजेश तिवारी, डॉ. ओपी चौधरी, डॉ. राजीव निरंजन, डॉ. अवनीश त्रिपाठी, डॉ. जगत कौशिक, डॉ. बलराम द्विवेदी, विपिन कुमार शुक्ला, धीरेंद्र तिवारी, डॉ. रिचाराज सक्सेना, श्वेता आनंद, निधि खरे, कविता पैजवार, डॉ. ऊषा तिवारी, डॉ. वर्षा साहू, संदीप श्रीवास्तव, उत्तम वर्मा, संतोष राठौर, फहीम बख्श व संजय शर्मा आदि उपस्थित रहे। संचालन डॉ. दीपक पाठक और आभार प्राचार्य डॉ. अवधेश अग्रवाल ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed