फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Possibility of finding potash in Madavara area, geologists camped

Lalitpur News: मड़ावरा क्षेत्र में पोटाश मिलने की संभावना, भू वैज्ञानिकों ने डाला डेरा

Tue, 16 Jan 2024 03:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Possibility of finding potash in Madavara area, geologists camped
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मड़ावरा क्षेत्र में रॉक फास्फेट के बाद अब पोटाश जैसा प्रमुख खनिज मिलने की संभावना है। लखंजर में पोटाश की उपलब्धता मिली है। इसकी मात्रा व गुणवत्ता परखने के लिए लखनऊ से एक वैज्ञानिक दल ने यहां डेरा डाल रखा है। यह दल 310 हेक्टेयर भूमि का सर्वे का रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही इसकी खदानें गुलजार होंगी।
लखंजर की पहाड़ियों में पोटाश होने की संभावनाएं मिली हैं। इसकी खोज के लिए भूगर्भ वैज्ञानिकों का दल यहां पहुंच गया है। वह पहाड़ों को खोद कर वहां पोटाश की गुणवत्ता व उपलब्धता की जांच करेगा। उर्वरक के रूप में इसका उपयोग होता है। ऐसे में पोटाश की खदानों से यहां फर्टिलाइजर उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। इससे पहले यहां रॉक फास्फेट जैसा खनिज तत्व मिल चुका है, जिसकी खदानें भी संचालित होने लगी हैं। अब पोटाश मिलने से यहां खुशहाली आ सकती है। लखंजर क्षेत्र में सर्व करने वाली टीम में सहायक भू वैज्ञानिक अनुज कुमार, गोविंद कृष्ण व सहायक भौतिक वैज्ञानिक दीपेंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन

------------
सोना, आयरन, रॉक फॉस्फेट जैसे तत्व भी यहां हैं मौजूद
जनपद खनिज तत्वों से भरा पड़ा है। यहां सोना, आयरन व प्लेटिनम जैसे तत्व मौजूद हैं। रॉक फास्फेट भी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है तो शीशा भी यहां पाया जाता है। अब पोटाश मिलने की संभावना से खनिजों में एक और नाम जुड़ गया है। यहां तांबे की भी उपस्थिति है, लेकिन एक जगह पर प्रचुर मात्रा में मौजूद न होने से उसका दोहन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
खनिज तत्वों को निकालने में वन विभाग बनता है रोड़ा
यहां कई महत्वपूर्ण खनिज तत्व हैं, लेकिन अधिकांश तत्व वन विभाग में स्थित पहाड़ियों पर होने के कारण वहां से इसके दोहन व सर्वे में काफी दिक्कत आती है। सर्वे के लिए पहले पर्यावरण विभाग से अनुमति लेनी होती है। इसके बाद जब पुष्टि हो जाती है तो उसके दोहन के लिए भी वापस वन विभाग के पास जाना पड़ता है। अब हाल में वन विभाग ने प्रक्रिया को सुलभ बनाने के लिए विभागीय पोर्टल तैयार किया है, जहां आवेदन करने से जल्द प्रक्रिया पूर्ण हो जाती है।

----------------
मड़ावरा के लखंजर क्षेत्र में पोटाश मिलने की पुष्टि हुई है। भू वैज्ञानिकों की टीम करीब 310 हेक्टेयर भूमि पर सर्वे कर रही है।-अमितोश वर्मा, जिला खनिज अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed