फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Positive paisent recover speed fast

कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की रफ्तार तेज

Sun, 26 Jul 2020 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Positive paisent recover speed fast
ललितपुर। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर जहां 223 पहुंच गई है। वहीं, इनमें से 85 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। कोरोना संक्रमण का दायरा दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। तमाम प्रयासों के बाद भी संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। जुलाई की शुरूआत से जिले में मरीज लगभग दस गुनी रफ्तार से बढ़ रहे हैं। बढ़ते मरीजों की संख्या से सामान्य मरीजों को भर्ती करने के लिए बनाए गए एल-1 अस्पताल में भी पलंग भरने की स्थिति है। जिले में कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या तो बढ़ रही है, लेकिन मरीज स्वस्थ होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हो रहे हैं।
विज्ञापन

अब तक जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 223 पहुुंच गई है। इनमें से चार कोरोना के गंभीर मरीजों की मौत हो चुकी है। अब तक महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी, एल-1 अस्पताल तालबेहट अटैच अस्पताल पॉलीटेक्निक समेत 85 रोगियों को स्वस्थ्य होने पर डिस्चार्ज किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि जिले में 90 प्रतिशत संक्रमितों में लक्षण नहीं पाए जा रहे हैं। संक्रमित मरीजों में केवल पांच फीसदी लोगों में ही कोरोना के लक्षण नजर आ रहे हैं। इसके अलावा पांच फीसदी गंभीर मरीजों को बुखार, सांस लेने में दिक्कत की समस्या आ रही है।
विज्ञापन

जिले में अधिकांश कोरोना संक्रमित मरीजों में लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। मरीज स्वस्थ्य भी हो रहे हैं। अब तक 85 संक्रमित मरीज डिस्चार्ज हो गए हैं।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed