{"_id":"0f4f63952bd195999f24b36e3e000768","slug":"polls-nominations-for-the-village-head-from-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: ग्राम प्रधान के लिए नामांकन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: ग्राम प्रधान के लिए नामांकन आज से
ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। विकासखंड महरौनी की 66 और मड़ावरा की 65 प्रधान की सीटों पर नामांकन पत्र सोमवार से दाखिल किए जाएंगे। दोनों ही ब्लाकों में नामांकन प्रक्रिया को सकुशल तरीके से निपटाने की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
जिले में चार चरणों में ग्राम प्रधान व सदस्य के चुनाव होने हैं।
प्रथम चरण में ब्लाक महरौनी व मड़ावरा में चुनाव होने हैं। 16 नवंबर को दोनों ही विकास खंडों में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। खंड विकास अधिकारी गजेंद्र कुमार ने रविवार होने के बाद भी दोनों ब्लाकों में नामांकन प्रक्रिया को बिना किसी व्यवधान से निपटाने की तैयारी की।
उन्होंने बताया कि महरौनी ब्लाक में ग्राम प्रधान के लिए करीब 387 और सदस्य के लिए करीब 600 दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। इतनी ही संख्या में मड़ावरा ब्लाक में नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है।
विज्ञापन
मान मनोव्वल का चलता रहा दौर
ललितपुर। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के पहले विभिन्न ग्रामों में मान मनोव्वल का दौर चलता रहा। यही नहीं, मान-मनोव्वल में समाज के मुखिया व माते का सहारा लिया गया है। इस मान-मनोव्वल में प्रतिद्वंद्वी को हर प्रकार से संतुष्ट करने की कोशिश की गई, जिससे चुनाव जीतने का रास्ता साफ हो सके। देर रात्रि तक गांवों में बैठकें चलती रही।
राजनीतिक दलों के नेता भी दिखे सक्रिय
ललितपुर। ग्राम प्रधान के चुनाव में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता सक्रिय दिख रहे हैं। वह अपने हिसाब से गोटियां फिट करते नजर आ रहे हैं, जिससे कि उनके पक्ष के प्रधान व सदस्य जीत सके।