{"_id":"686041e83ead340d420e81b7","slug":"policeman-attacked-with-a-stick-scuffle-and-pushing-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-138045-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पुलिसकर्मी पर डंडे से हमला, हाथापाई व धक्कामुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पुलिसकर्मी पर डंडे से हमला, हाथापाई व धक्कामुक्की
विज्ञापन
ललितपुर। मारपीट की सूचना पर पहुंचे डायल-112 में तैनात सिपाही पर युवक ने लाठी से हमला कर दिया और हाथापाई कर धक्कामुक्की की। कोतवाली सदर से भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और आरोपी को पकड़ लिया।
27 जून को मोहल्ला लेड़ियापुरा गौड़ बाबा मंदिर के पास की बिमला अहिरवार ने डायल-112 को सूचना दी कि उसका भाई कमल अहिरवार उसकी पुत्री के सिर में पत्थर से मार रहा है। पीआरवी में तैनात पुलिसकर्मी अमित कुमार अपने साथी चालक होमगार्ड रामसहाय रिछारिया के साथ मोहल्ला लेड़ियापुरा पहुंचे। यहां शिकायतकर्ता बिमला मौके पर मौजूद थी। पुलिसकर्मी वहां पास में मौजूद कमल अहिरवार के पास गए और उससे वार्ता करने लगे। अचानक कमल आक्रोशित हो गया और लाठी से सिपाही अमित के सिर पर हमला कर दिया। अमित ने खुद को बचाते हुए हाथ ऊपर कर दिया तो डंडा हाथ में लगा। इसके बाद भी कमल नहीं माना और सिपाही अमित से हाथापाई कर धक्कामुक्की करने लगा। किसी प्रकार आरोपी के चंगुल से सिपाही अमित छूटा और वायरलेस सेट के जरिये कोतवाली सदर पुलिस को सूचना दी। कोतवाली सदर से भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। आरोपी कमल को पकड़ लिया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि सिपाही अमित कुमार की तहरीर पर आरोपी कमल अहिरवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- --
पुत्र से परेशान वृद्ध पिता कई दिनों से काट रहा था पुलिस के चक्कर
पुलिसकर्मी पर डंडे से हमला करने वाले आरोपी कमल अहिरवार की हरकतों को लेकर उसका वृद्ध पिता बल्ले अहिरवार कई दिनों से परेशान चल रहा था। वह कमल की शिकायत करने के लिए कोतवाली सदर के चक्कर काट रहा था, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही थी। सूत्रों के अनुसार कमल अहिरवार के खिलाफ न्यायालय से एक मामले में वारंट भी जारी था, लेकिन वह पकड़ा नहीं गया था।