{"_id":"67e84cec0bb8be4af308f89f","slug":"police-will-be-present-at-every-corner-of-the-fair-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-132417-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मेले में चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मेले में चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने ड्यूटी प्वाइंट निर्धारित कर पुलिस की तैनाती करने को कहा था। 31 मार्च से शुरू हो रहे मेले में जनपद की पुलिस सहित झांसी और जालौन की पुलिस भी तैनात रहेगी। झांसी से एक सीओ, पांच निरीक्षक, दस उपनिरीक्षक, तीन महिला उपनिरीक्षक, 30 मुख्य आरक्षी, दस महिला आरक्षी ड्यूटी करेंगे। जालौन से एक सीओ, दो निरीक्षक, 15 उपनिरीक्षक, एक महिला उपनिरीक्षक, बीस मुख्य आरक्षी, आठ महिला आरक्षी रहेंगी। जनपद स्तर पर सशस्त्र गारद, पीएसी और फायर टेंडर वाहन तैनात रहेगा। पुलिस के आलाधिकारी मेला के दौरान भ्रमणशील रहेंगे। भीड़ को देखते हुए मेला की ओर आने वाले मुख्य मार्गों पर बैरियर बनाए जाएंगे। प्रभारी यातायात टीम के साथ व्यवस्था बनाए रखेंगे। मेले की सुरक्षा के लिए एक अस्थायी चौकी बनाई जाएगी।
-- -- --
सीसीटीवी कैमरे से रखी जाएगी नजर
उर्स में कोई घटना न हो सके, इसके लिए 100 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सीसीटीवी कैमरे लगाने की जगह चिह्नित करने में पुलिस जुटी है। इन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।
-- -- -- -- -
चार पार्किंग स्थल पर खड़े होंगे वाहन : उर्स में आने वाले वाहनों को रखने के लिए चार पार्किंग स्थल बनाए जा रहे हैं। ये पार्किंग स्थल मेला आने वाले चारों ओर के रास्तों पर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
-- -- --
उर्स मेले में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। जनपद सहित झांसी और जालौन से आया पुलिस फोर्स भी तैनात रहेगा। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। झूलों के पास अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। महिला थाना पुलिस व एंटी रोमियो टीम भी सक्रिय रहेगी।
मोहम्मद मुश्ताक, एसपी