फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Police Recruitment: Two youths arrested for appearing in examination with unfair means

पुलिस भर्ती : अनुचित साधनों के साथ परीक्षा देने पहुंचे दो युवक गिरफ्तार

Sat, 31 Aug 2024 05:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
Police Recruitment: Two youths arrested for appearing in examination with unfair means
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा में शुक्रवार को अनुचित साधनों के साथ परीक्षा देने पहुंचे दो अभ्यर्थियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक युवक पीएन इंटर कॉलेज में मार्कशीट में जन्मतिथि में हेरफेर करके परीक्षा देने की कोशिश में था। वहीं, पाली में नेहरू महाविद्यालय परीक्षा केंद्र में दूसरा युवक मोबाइल लेकर परीक्षा कक्ष में पहुंच गया। हालांकि प्रश्नपत्र खुलने से पहले कक्ष निरीक्षक ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों बिहार के रहने वाले हैं। इसके साथ ही उमस से पांच परीक्षार्थियों की तबीयत बिगड़ गई। पीएन इंटर कॉलेज में तीन और श्रीवर्णी जैन इंटर कॉलेज में दो अभ्यर्थियों को चक्कर और घबराहट की शिकायत होने पर परीक्षा केंद्र मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम के इलाज के बाद अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
वहीं, आठ परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में हुई परीक्षा में 6288 के मुकाबले 3333 अभ्यर्थी शामिल हुए। जबकि 2955 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में 3141 अभ्यर्थियों के स्थान पर 1664 परीक्षा में शामिल हुए। 1480 अभ्यर्थी अनुपस्थिति रहे। दूसरी पाली में 3144 के सापेक्ष 1669 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 1475 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। कंट्रोल रूम से सीसीटीवी से परीक्षा पर नजर रखी गई।
विज्ञापन




--------

दोनों अभ्थर्थियों पर दर्ज किया गया मुकदमा

दस्तावेज की जांच में मिला कि राजा कुमार उर्फ अमित निवासी गया, बिहार ने जन्मतिथि में हेरफेर करके हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा दो बार उत्तीर्ण की थी। वहीं, पाली में सूरज कुमार झा निवासी महनाद, वैशाली, बिहार चेकिंग को चकमा देकर मोबाइल के साथ परीक्षा कक्ष में पहुंच गया। सीओ सदर अभयनारायण राय ने बताया कि दोनों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed