फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Police Recruitment Examination... Preparations for determining the center started

Lalitpur News: पुलिस भर्ती परीक्षा... केंद्र निर्धारित करने की तैयारियां शुरू

Sun, 14 Apr 2024 12:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Police Recruitment Examination... Preparations for determining the center started
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा कराने को लेकर केंद्र निर्धारित करने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस बार परीक्षा करीब बीस केंद्रों पर शहर के अंदर ही कराने की योजना बनाई गई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग विद्यालयों से सहमति पत्र लेने में जुटा है। आचार संहिता समाप्त होने के बाद पुलिस भर्ती परीक्षा कराए जाने का अनुमान है।

पूर्व में हुई पुलिस भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी पर इसके निरस्त होने के बाद परीक्षा पुन: कराई जानी है। इसके लिए शासन ने डीआईओएस को पत्र भेजा है। भर्ती बोर्ड के निर्देशों के बाद परीक्षा केंद्र निर्धारित किए जाएंगे। इस बार बीस परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। पूर्व में फरवरी में हुई परीक्षा के लिए शहर सहित कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में केंद्र बनाए जाने से गैर जनपदों से आने वाले परीक्षार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। इसे देखते हुए इस बार सभी परीक्षा केंद्र शहर के अंदर ही बनाने की योजना है। परीक्षा दो पालियों में प्रस्तावित है। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है। परीक्षा केंद्र के बाहर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि विद्यालयों से सहमति लेकर पत्र भर्ती बोर्ड को भेजे जाएंगे, जिसके बाद परीक्षा केंद्रों का निर्धारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed