{"_id":"6807e17eea49e090dd0183a0","slug":"police-reached-the-accused-father-and-son-the-truth-will-be-revealed-soon-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-133784-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: हत्यारोपी पिता-पुत्र तक पहुंची पुलिस, जल्द होगा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: हत्यारोपी पिता-पुत्र तक पहुंची पुलिस, जल्द होगा खुलासा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नाती के साथ दवा कराकर घर लौटते समय वृद्ध को कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतारने वाले आरोपी पिता-पुत्र तक पुलिस पहुंच गई है। अनुमान है कि पुलिस जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर इस घटना का खुलासा कर देगी।
थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम नौहरखुर्द निवासी जयराम सिंह की 19 अप्रैल को रंजिश के चलते पिता-पुत्र बृजभान सिंह व रामराजा निवासी ग्राम नौहरखुर्द ने घात लगाकर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। जयराम सिंह गंभीर घायल हो गया था और उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एसपी ने तीन टीमें गठित की थीं। हत्यारोपियों के गांव से सटे जंगल में छिपे होने की आशंका के बीच पुलिस की टीमों ने तीसरे दिन भी जंगल में तलाश की। सूत्रों के अनुसार हत्यारोपी पिता-पुत्र तक पुलिस पहुंच गई है।