फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Police invoke Gangster Act against two accused in rape case.

Lalitpur News: दुष्कर्म के दो आरोपियों पर पुलिस ने की गैंगस्टर की कार्रवाई

Thu, 01 Oct 2026 12:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Police invoke Gangster Act against two accused in rape case.
ललितपुर। थाना जखौरा पुलिस ने महिला से घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देने वाले दोआरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

थाना जखौरा प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि ग्राम थनवारा निवासी रघुवीर पाल और अरुण पाल उर्फ अरुण निवासी ग्राम अमझरा थाना चंदेरी अशोक नगर मध्य प्रदेश एक गिरोह चलाते हैं। आरोपियों के द्वारा अपने साथियों के साथ गांव की महिलाओं, लड़कियों के घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने जैसी घटनाएं कारित की जाती है। थाना जखौरा के एक गांव निवासी व्यक्ति के घर में घुसकर दोनों आरोपियों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी दी थी। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने जांच पूरी कर आरोप पत्र कोर्ट में प्रेषित कर दिया था। आरोपियों की आपराधिक गतिविधियों और मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना जखौरा पुलिस ने आरोपी रघुवीर पाल और अरुण पाल के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि दो आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। मामले में आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed