{"_id":"66e9f94377015c2f71022534","slug":"police-guard-remained-under-tension-in-masaura-kalan-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-121007-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मसौरा कलां में तनाव से रहा पुलिस का पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मसौरा कलां में तनाव से रहा पुलिस का पहरा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पुलिया पर बैठने को लेकर हुए विवाद के बाद युवक के जान देने से गांव में तनाव बना रहा। यहां पुलिस भ्रमणशील रही और शांति व्यवस्था का जायजा लेती रही।
मसौरा कलां निवासी रिषी कुशवाहा का शव रविवार रात को गांव में खाली पड़े मकान में फंदे पर लटका मिला था। गांव के एक परिवार के सात लोगों ने पुलिया पर बैठने को लेकर रिषी के साथ मारपीट कर दी थी। इसके बाद रिषी वहां से चला गया था और उसने फंदे पर लटक कर जान दे दी थी। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच वाद विवाद हो गया था। कोतवाली पुलिस ने मामला शांत कराया था और मृतक के भाई सुनील कुमार कुशवाहा की तहरीर पर चार महिलाओं सहित सात के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया था।
सोमवार शाम को मृतक के परिजन ने ग्रामीणों के साथ मिलकर मसौरा बैरियर पर पुलिस चौकी के सामने हाईवे जाम कर दिया था। पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया था। लेकिन, दोनों परिवारों के बीच फैले तनाव को देखते हुए मंगलवार को पुलिस सतर्क रही। गांव में भ्रमणशील रहकर शांति व्यवस्था का जायजा लेती रही।