फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Police got back Rs 2.90 lakh lost in online fraud

Lalitpur News: ऑनलाइन धोखाधड़ी में गए 2.90 लाख पुलिस ने कराए वापस

Thu, 23 Oct 2025 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Police got back Rs 2.90 lakh lost in online fraud
ललितपुर। ग्रामीण के साथ धोखाधड़ी कर की गई ऑनलाइन ठगी के 2.90 लाख रुपये साइबर क्राइम थाना पुलिस ने वापस कराए। रुपया वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया।
विज्ञापन

थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम बानपुर निवासी हरिशंकर (52) पुत्र वृंदावन से कुछ दिन पूर्व साइबर ठगों ने 2.90 लाख रुपये ऑनलाइन धोखाधड़ी कर हड़प लिए थे। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में साइबर क्राइम पुलिस ने पीड़ित द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंक स्टेटमेंट व अन्य प्रपत्रों की जांच की। साथ ही तकनीकी विश्लेषण करके कार्रवाई की और विभिन्न वित्तीय एजेंसियों व बैंकों से संपर्क किया। वित्तीय एजेंसियों को मेल किया और रुपये होल्ड कराकर पीड़ित के खाते में वापस कराए। एसपी ने कहा कि किसी भी बिना पहचान वाले व्यक्ति को बैंकिंग, वित्तीय संबंधी जानकारी न दें। किसी व्यक्ति के साथ फ्रॉड हो जाए तो तत्काल टोल फ्री नंबर 1930, 112 पर कॉल करें, एनसीसीआरपी पोर्टल या साइबर क्राइम की वेवसाइट cybercrime.gov.in पर शिकायत ऑनलाइन दर्ज कराएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed