फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Police found 402 children and reunited them with their families.

Lalitpur News: 402 बच्चों को पुलिस ने खोजकर परिजनों से मिलाया

Wed, 01 Jan 2025 12:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Police found 402 children and reunited them with their families.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिले की पुलिस ने साल 2024 में परिजनों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरने का काम किया है। ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने 402 बच्चों को खोजकर परिजनों से मिलवा दिया। बच्चों को पाकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने पुलिस का आभार जताया। पुलिस ने जनपद से बाहर दूसरे राज्यों में जाकर बच्चों को सकुशल बरामद किया।

ऑपरेशन मुस्कान के तहत जनपद के सभी थाना पुलिस ने इस साल लापता, अपह्त, गुमशुदा बालक-बालिकाओं को सकुशल खोजने का अभियान चलाया। इसके लिए पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने थाना प्रभारियों को टीमें बनाकर लापता या अपह्रत बच्चे की बरामदगी के लिए अभियान छेड़ने और प्रत्येक थाने पर विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए थे। निर्देशों के क्रम में बच्चों की बरामदगी के लिए अभियान छेड़ा। टीमों ने जनपद से बाहर के जिलों और गैर प्रांतों में जाकर बच्चों की खोजबीन शुरू की। जिसमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात, दिल्ली से बरामद कर पुलिस बच्चों को बरामद कर जनपद लेकर आई। इस तरह वर्ष 2024 में 402 बच्चों को पुलिस ने बरामद कर आगे की कार्रवाई करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि पुलिस ने इस साल 402 बच्चों को ऑपरेशन मुस्कान के तहत सकुशल खोजकर बरामद किया। आगे भी अभियान चलाया जाता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed