{"_id":"65dcd99bca92a6cb880686d8","slug":"police-empty-handed-in-case-of-theft-of-bag-full-of-jewelery-from-marriage-house-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-110956-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: विवाह घर से जेवरात से भरा बैग चोरी होने के मामले में पुलिस खाली हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: विवाह घर से जेवरात से भरा बैग चोरी होने के मामले में पुलिस खाली हाथ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। विवाह घर से लाखों के जेवरात व नकदी से भरा बैग चोरी होने के एक सप्ताह बाद भी पुलिस खाली हाथ है। जबकि विवाह घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध युवक कैद हुआ था।
गल्ला मंडी के पास स्थित विवाह घर में 18 फरवरी को मोहल्ला तालाबपुरा निवासी शिवदत्त बिदुआ की पुत्री निकिता की शादी थी। मेहमान बनकर आए चोर ने यहां से एक बैग चोरी कर लिया था। बैग में सोने की झुमकी, ब्रासलेट, चांदी की पायल, रिश्तेदारों द्वारा दी गई सोने की झुमकी, लोगों द्वारा भेंट किए गए करीब 2.50 लाख रुपये और 200-200 रुपये के नोटों की गड्डियां सहित 6.50 लाख रुपये के जेवरात व नकदी थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। कुछ संदिग्धों से पूछताछ शुरू की थी, लेकिन उक्त घटना के दस दिन गुजर जाने के बाद भी कोतवाली पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है। पुलिस चोर को पकड़ना तो दूर अभी तक उसका सुराग भी नहीं लगा पाई है।
-- -- -- -- -- --
एक सप्ताह गुजरा बाइक चोरी की नहीं हुई रिपोर्ट
मोहल्ला डोंडाघाट निवासी हरनाम सिंह तोमर 19 फरवरी को तुवन मैदान में चल रही कथा सुनने के लिए बाइक से गया था। बाइक को उसने यहां बनी पार्किंग में खड़ी कर दी थी। चोर उसकी बाइक चोरी कर ले गए। हरनाम ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र दिया, लेकिन एक सप्ताह गुजर जाने के बाद भी एफआईआर नहीं दर्ज की गई।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
शादीघर से जेवरात व नकदी से भरा बैग चोरी की घटना के खुलासा के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही चोर को पकड़कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी सदर