{"_id":"65dcd94612521c8de303cf35","slug":"police-busy-in-getting-to-the-bottom-of-ganja-smuggling-gang-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-110940-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: गांजा तस्करी गिरोह की तह तक जाने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: गांजा तस्करी गिरोह की तह तक जाने में जुटी पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। छत्तीसगढ़ से गांजा तस्करी का भंडाफोड़ करने के बाद पुलिस इस गिरोह की तह तक जाने में जुट गई है। आने वाले दिनों में और भी खुलासे होने की उम्मीद है।
तालबेहट कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम ने 24 फरवरी की रात को छत्तीसगढ़ से मऊरानीपुर ले जाते समय ककड़ारी नहर जाने वाले रास्ते के पास दो कारों में सवार पांच तस्करों को गिरफ्तार किया था। कार के अंदर से 90 पैकेट में 94 किलो 580 ग्राम सूखा गांजा हुआ बरामद हुआ था। तस्करों ने कई राज खोले थे। उन्होंने बताया था कि वे उड़ीसा, छत्तीसगढ़ से कम कीमत में गांजा खरीदकर मऊरानीपुर सहित आसपास के जिलों में महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाते थे। एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने इस गिरोह की तह तक जाने और तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस टीमें इस तस्कर गिरोह की तह तक जाने में जुट गई हैं।