{"_id":"650de976d09e3dd788045fe9","slug":"poet-accused-of-insulting-sahu-community-lalitpur-news-c-11-1-bly1006-176893-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: कवियित्री पर साहू समाज के अपमान का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: कवियित्री पर साहू समाज के अपमान का आरोप
विज्ञापन
नोटिस जारी कर माफी मांगने की दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। गणेश अपार्टमेंट शारदा हिल्स कॉलोनी निवासी डा. विजय सिंह साहू ने अधिवक्ता देवेंद्र कुमार शर्मा के जरिये नोटिस जारी किया, जिसमें कवियित्री पर अपनी फेसबुक पोस्ट के जरिये साहू समाज का अपमान करने का आरोप लगाया।नोटिस में बताया गया कि ललितपुर निवासी अनामिका जैन अंबर ने 16 सितंबर को फेसबुक पर राजा भोज की प्रतिमा के साथ तस्वीर डाली थी, जिसके साथ एक टिप्पणी भी लिखी थी। उनकी पोस्ट से साहू का समाज का अपमान हुआ है। इसके बाद 18 सितंबर को की गई दूसरी पोस्ट में कवियित्री ने अपने कृत्य को स्वीकार भी किया। नोटिस में कहा गया कि कवियित्री के इस कृत्य से साहू समाज का अपमान हुआ है। कवियित्री को 15 दिन के भीतर माफी न मांगने की स्थिति में सक्षम न्यायालय में वाद दायर करने की चेतावनी दी गई है। नोटिस कवियित्री के मेरठ स्थित पते पर भी भेजा गया।