{"_id":"65d65c2790d84629580ceeae","slug":"pm-will-inaugurate-and-lay-the-foundation-stone-of-the-works-being-done-at-the-station-online-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-110731-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: स्टेशन पर हो रहे कार्यों का पीएम करेंगे ऑनलाइन लोकार्पण व शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: स्टेशन पर हो रहे कार्यों का पीएम करेंगे ऑनलाइन लोकार्पण व शिलान्यास
विज्ञापन
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर अमृत योजना के तहत कई परियोजनाओं पर कार्य हो रहा है। 26 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन इन प्रस्तावित योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। रेलवे इस कार्यक्रम को उत्सव के रूप में मनाने जा रही है।
ललितपुर रेलवे स्टेशन को अमृत योजना में चयनित किया गया था, जिसके तहत यहां विस्तार व नए निर्माण के कार्य प्रारंभ किए गए। स्टेशन का स्वरूप भी परिवर्तन किया जाना है। अधिकांश कार्य अभी अधूरे पड़े हैं, वहीं कई कार्यों का प्रारंभ भी होना है। इनमें से देवगढ़ रेलवे ओवर ब्रिज का कार्य पूर्ण हो चुका है, जिसका लोकार्पण प्रधानमंत्री 26 फरवरी को ऑनलाइन करने जा रहे हैं। इसके लिए स्टेशन परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें रेलवे अधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधि व आम जनता प्रतिभाग करेगी। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह नौ बजे से होगी, इसमें स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखा गया है।
-- -- -- -- -- -- --
ये कार्य हैं कार्यक्रम
ललितपुर रेलवे स्टेशन पर नए प्लेटफार्म नंबर चार का निर्माण, प्लेटफार्म नंबर एक का विस्तार, स्टेशन मास्टर कार्यालय का नवीन भवन, आरपीएफ थाने की नवीन इमारत, सर्कुलेटिंग एरिया में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण, वीआईपी प्रतीक्षालय के साथ ही मुख्य द्वार को आधुनिक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
फोटो- 30
प्रतियोगिताओं में विजयी बच्चे होंगे पुरस्कृत
रेलवे की झांसी डिविजन ने विकसित भारत व रेल विषय पर स्कूली बच्चों की प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में पूरे डिविजन के विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक विद्यालय से नौ मेधावी बच्चों का चयन किया गया। पांच विद्यालयों के 45 बच्चों को 26 तारीख को होने वाले कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा। निर्देश कांवेंट स्कूल, राजकीय इंटर कॉलेज, सिद्धी सागर एकेडमी, संस्कार वैली एकडेमी, जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर के विद्यार्थी शामिल रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -
26 फरवरी को प्रधानमंत्री ऑनलाइन स्टेशन पर पूर्ण हो चुके विकास कार्यों का लोकार्पण व प्रस्तावित कार्यक्रमों का शिलान्यास करेंगे। विकसित भारत व रेलवे प्रतियोगिता में शामिल छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा। ललितपुर रेलवे स्टेशन पर इस कार्यक्रम का आयोजन सुबह नौ बजे से किया जाएगा। दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर प्रधानमंत्री अपना संबोधन देंगे।
मनोज कुमार जनसंपर्क अधिकारी मंडल रेल प्रबंधक।