फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   pirstaw pas kr diye pr nhi bni sadke

प्रस्ताव पास कर दिए, पर नहीं बनी सड़कें

Sat, 16 Feb 2019 02:01 AM IST
lalitpur Published by: देवेंद्र कुमार Updated Sat, 16 Feb 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
pirstaw pas kr diye pr nhi bni sadke
sadke kharav, lalitpur news - फोटो : amar ujala, lalitpur news
शहर के कई वार्डों में प्रस्ताव पारित होने के बाद भी सड़कें पक्की नहीं हो पाई हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों को आज भी कच्ची सड़कों से होकर गुजरना पड़ता है। बीती रात ओलों के साथ हुई बारिश से जगह-जगह कीचड़ की समस्या हो गई है। इससे नागरिकों में नगर पालिका के प्रति नाराजगी देखी जा रही है।  
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद ने पूरे शहर को 26 वार्डों में विभाजित कर रखा है। इनमें से नगर के किनारे वाले वार्डों में ज्यादा काम कराने की जरूरत है। जुगपुरा नया वार्ड बना है, इससे पहले इसे ग्राम पंचायत के रूप में पहचाना जाता था। वहीं, पास में ही वार्ड नेहरू नगर में कई सड़कें आज भी कच्ची हैं। सिविल लाइन क्षेत्र की कई कालोनियों में ही कई सड़कें पक्की नहीं हो पाई हैं। वसुंधरा कॉलोनी में थोड़ी सी बारिश में सड़कें कीचड़ में तब्दील हो जाती हैं। रावतयाना प्रथम वार्ड में सर्व यूपी ग्रामीण बैंक वाली गली का भी यही हाल है। गोविंद नगर की अधूरी सड़क भी अब तक पूरी नहीं हो पाई है। टपरियन सहरिया बस्ती में रहने वाले लोग खुद को छला सा महसूस कर रहे हैं। यहां की कच्ची सड़कें व नाली बारिश के दिनों में परेशानी खड़ी कर देती हैं। तालाबपुरा वार्ड में विदुआ कॉलोनी के वाशिंदों को सड़कों के पक्का होने का इंतजार है।
विज्ञापन


रामनगर वार्ड के विवेक नगर में भी कई सड़कें पक्की होने के इंतजार में हैं। यही कारण है कि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रजनी साहू कई सभासदों के निशाने पर आ गई हैं। उन पर विकास कार्यों में भेदभाव के आरोप लगाए जा रहे हैं। सिविल लाइन के सभासद भारत भूषण चौरसिया का आरोप है कि शहर के तमाम वार्डों में कई सड़कों के प्रस्ताव पास है, लेकिन उनका निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो पा रहा है। किसी वार्ड में लाखों के काम कराए जा रहे हैं तो किसी वार्ड में एक-दो सड़कों के ही काम हो सके हैं। उधर, पालिका अध्यक्ष इस तरह के आरोपों को सिरे से नकारती नजर आती हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विधायक निधि से कराई जा रही निर्मित
नगर पालिका से निर्माण कराने में अड़चन को देखते हुए विदुआ कॉलोनी में सांसद एवं विधायक निधि से कार्य कराए जा रहे हैं। इस समय करीब ढाई सौ मीटर सड़क के निर्माण स्वीकृत हो चुके हैं। कुछ काम वार्ड में पालिका से भी हो रहे हैं।

गीता यादव, सभासद
वार्ड नंबर 21 तालाबपुरा द्वितीय।
 
बोर्ड में पास है प्रस्ताव
नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित हो गया है। शीघ्र ही इसका निर्माण कार्य आरंभ कराया जाएगा।  
जहीर अली रानू, सभासद
वार्ड नंबर 23, रावतयाना प्रथम।

टेंडर लगाने में हो रही मनमानी
नगर पालिका की निधियों से कई निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। वार्डों में इन निधियों का इस्तेमाल समान तरीके से नहीं किया जा रहा है। इसमें अध्यक्ष द्वारा मनमानी करके टेंडर लगवाए जा रहे हैं। करीबी सभासदों के वार्डों में कार्यों को खास तवज्जों दी जा रही है। जिससे वार्डों के विकास में असमानता दिखाई दे रही है।  
भारत भूषण चौरसिया, सभासद
वार्ड नंबर 9, सिविल लाइन प्रथम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed