{"_id":"674ff93f8b956c7eb50c67f6","slug":"pilot-project-will-start-soon-for-24-hours-drinking-water-supply-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-125145-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: 24 घंटे पेयजल आपूर्ति के लिए जल्द शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: 24 घंटे पेयजल आपूर्ति के लिए जल्द शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट
विज्ञापन
तालाबपुरा की चार हजार आबादी को मिलेगी पानी की सुविधा, 10 करोड़ से होगा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर के मोहल्ला तालाबपुरा द्वितीय के वाशिंदों को 24 घंटे पेयजल आपूर्ति की जाएगी। इसमें 700 परिवारों की लगभग चार हजार आबादी को पानी की सुविधा होगी। पायलेट प्रोजेक्ट के अंतर्गत 10 करोड़ रुपये से कार्य किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि कार्य शुरू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 21 तालाबपुरा द्वितीय में 700 परिवारों को 24 घंटे पेयजल आपूर्ति की योजना तैयार की गई है। इसमें पायलेट प्रोजेक्ट के अंतर्गत 10 करोड़ रुपये से निर्माण कार्य किया जाएगा। इसमें पाइपलाइन बिछाए जाने व दो ओवरहेड टैंक और एक सीडब्ल्यूआर का निर्माण किया जाना है। बीते माह पूर्व शासन से स्वीकृति मिल गई थी।
अब इसके निर्माण कार्य को शुरू करने के लिए जल निगम द्वारा टेंडर प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इसमें निविदाएं मांगी गई थी, जो खाेली जा चुकी हैं। अब निविदा प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि निविदा प्रक्रिया को तेजी से किया जा रहा है। पूर्ण होते ही तत्काल निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। कार्य पूर्ण होने में एक वर्ष का समय लगेगा। ऐसे में वर्ष 2025 के अंत तक पेयजल आपूर्ति शुरू हो जाएगी। ऐसे में पानी की किल्लत पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। सात सौ परिवारों के चार हजार लोगों को 24 घंटे पानी मिलेगा।
विज्ञापन
फैक्ट फाइल
- निर्माण राशि - 10 करोड़
- ओवर हैडटैंक - 02
- सीडब्ल्यूआर - 200 केएलडी
- कार्य पूर्ण होने की अवधि - 08 माह
- लाभांवति परिवार - 700
- लाभांवति आबादी - चार हजार लगभग
पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत 10 करोड़ रुपये से कार्य कराया जाना है। इसकी टेंडर प्रक्रिया चल रही है। इसके पूर्ण होने पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। -मुकेश पाल सिंह अधिशासी अभियंता, जल निगम शहरी इकाई