फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Pension Camp crowd of busy Friadion

पेंशन शिविर में जुटी फरियादियों की भीड़

Wed, 10 Jun 2015 01:31 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
ललितपुर/ ब्यूरो Updated Wed, 10 Jun 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
Pension Camp crowd of busy Friadion
महरौनी( ललितपुर)। सामुदायिक विकास भवन परिसर में मंगलवार को विधवा, विकलांग और वृद्धावस्था पेंशन  शिविर लगाया गया।
विज्ञापन



मंगलवार को प्रात: 10 बजे से नगर पंचायत एवं विकासखंड महरौनी द्वारा लगाए गए शिविर में पेंशन के लाभार्थियों के आवेदन पत्र प्राप्त किए गए। इस दौरान नगर पंचायत के अंतर्गत वृद्धावस्था के 184, विकलांग 17 एवं विधवा पेंशन हेतु 30 आवेदन प्राप्त हुए । वहीं, विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत वृद्धावस्था के 1695, विधवा 323 एवं विकलांग पेंशन के लिए 108 आवेदन प्राप्त हुए। इस मौके पर लाभार्थियों के सर्व यूपी ग्रामीण बैंक शाखा महरौनी में 12 नये खाते, शाखा पठाविजैपुरा में 15 एवं स्टेट बैंक में पांच नए खाते खुले।

 शिविर में एसीएमओ डॉ. दोहरे के नेतृत्व में जनपद मुख्यालय से आयी चिकित्सकों की टीम द्वारा 115 लाभार्थियों का ब्लड प्रेशर, 115 की शुगर, 22 का मलेरिया, तथा वृद्धावस्था पेंशन हेतु 40 लाभार्थियों का सत्यापन किया गया। साथ ही 12 लाभार्थियों के विकलांग प्रमाण पत्र जारी किए गए। शिविर में जुटने वाली भीड़ के मद्देनजर विकास खंड कार्यालय एवं नगर पंचायत के अधिकारी व कर्मचारी व्यवस्थाओं में जुटे रहे।


इस मौके पर खंड विकास अधिकारी जीपी सिंह, एडीओ पंचायत धनीराम वर्मा, सतीश चंद्र व्यास, सहायक विकास अधिकारी पीएन तिवारी, चिकित्साधीक्षक डॉ. राजेश वर्मा, समाज कल्याण से लक्ष्मन सिंह तोमर, जेई शिवकुमार मंगलम, अधिशासी अधिकारी  के एन शर्मा, पी एन तिवारी, रामदास कुशवाहा, पार्षद अनिल शर्मा, हरनारायण तिवारी, विनोद साहू, संजू नामदेव, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed