{"_id":"65b9401e035477b55f03d10e","slug":"peace-in-life-only-through-change-in-thoughts-humble-sagar-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-109642-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"विचारों में परिवर्तन से ही जीवन में शांंति: विनम्र सागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विचारों में परिवर्तन से ही जीवन में शांंति: विनम्र सागर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। मुनि विनम्र सागर महाराज ने कहा कि संबंधों में विशुद्धि बने और एक दूसरे के पूरक बनकर कार्य करें तो इससे विचारों में निर्मलता रहेगी और समाज का विकास होगा। जिनालयों में विराजित प्रतिमाओं की विशुद्धि अपने जीवन में उतारें तो मानव जीवन सार्थक हो जाएगा। पारिवारिक क्लेश पर मुनि श्री ने चुटकी लेते हुए कहा, हमें अपने विचारों में परिवर्तन लाना होगा। वह मंगलवार को अभिनंदनोदय तीर्थ परिसर में धर्मसभा को संबोधित कर रहे थे।
मुनि संघ का हाईवे गल्ला मंडी से नगर में मुनि विनम्रसागर महाराज एवं संघस्थ मुनि निस्वार्थ सागर, मुनि निर्मद सागर, मुनि निसर्ग सागर, मुनि श्रमणसागर एवं क्षुल्लक हीरक सागर महाराज का प्रवेश हुआ। श्रावक-श्राविकाओं ने मुनि श्री की जय-जयकारों के साथ अगुवाई की और कई स्थानों पर पादप्रक्षालन कर आरती उतारी और आशीर्वाद लिया। स्वयंसेवकों के दिव्यघोष और महिला स्वयंसेवी संगठनों ने गाजेबाजे के साथ अगुवाई की। इसके पूर्व दिगंबर जैन पंचायत समिति, देवोदय तीर्थ देवगढ़ मैनेजिंग कमेटी, सतोदय तीर्थ सेरोन जी, शांतोदय तीर्थ सेरोनजी कमेटी के पदाधिकारियों के साथ स्वयंसेवी संस्थाओं ने मुनि संघ को श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद ग्रहण किया। धर्मसभा का संचालन मंत्री कैप्टन राजकुमार जैन ने किया। मध्यान्ह में सामायिक ध्यान के उपरांत मुनि विनम्र सागर महाराज का अभिनंदनोदय तीर्थ से विहार हुआ जिसमें श्रावक-श्राविकाओं ने मुनि संघ के साथ पदविहार किया। वर्णी चौराहा से घंटाघर होते हुए सावरकर चौक पार्श्वनाथ जैन अटामंदिर में मुनि श्री ने ससंघ मूलनायक श्री पार्श्वनाथ भगवान एवं विराजमान चौबीसी जिनालयों के दर्शन किए। इसके उपरांत मुनिसंघ ने हाईवे से सागर की ओर विहार किया।
-- -- -- -- -- -फोटो-49
जैन समाज के लोगों ने मुनि ससंघ का भव्य स्वागत किया
मुनि विनम्र सागर महाराज ससंघ ग्राम अरोरा से चलकर हाईवे से नगर में प्रवेश किया। मुख्य मार्गों पर उनकी आरती उतारकर श्रद्धालुओं ने अगुवानी की। अभिनंदनोदय तीर्थ पर मुनि संघ के प्रवेश पर महिलाएं मंगल कलश लिए हुए थीं। रंगोली और दिव्यघोष के जय-जयकारों के बीच मुनि संघ की जैन पंचायत के अध्यक्ष डॉ.अक्षय टडैया, संयोजक सनत खजुरिया, मंदिर प्रबंधक मोदी पंकज जैन, अशोक दैलवारा, सौरभ जैन, राजकुमार जैन, राकेश जैन, रिंकू आदि ने पाद प्रक्षालन कर अगुवाई की। मुनि संघ की आहारचर्या का अभिनंदनोदय तीर्थ में हुई, जहां श्रावकों ने पुर्ण्याजन कर मुनि श्री को आहारदान कराने का सौभाग्य अर्जित किया। इस दौरान प्रदीप जैन, राजीव पटवारी, अजय जैन, जिनेंद्र जैन, अनिल जैन, संजू, प्रदीप सिंघई, निधि सिंघई, अमित, अंतिम जैन, प्रफुल्ल जैन, संजय जैन गल्लामंडी, महेशचंद जैन, अभिषेक खजुरिया, रिंकू पाय, अनंत सर्राफ, अजय मोदी, संस्कार जैन, विकास ओसवाल, लव जैन, संजय ककडारी, कमलेश श्रॉफ प्रदीप, शैलेश सिंघई, सुरेश जैन, सौरभ जैन, वंदना जैन, पिंटू जैन, बंटी बजाज आदि मौजूद रहे।