फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Patients suffering from cough, cold and fever increased due to change in weather

Lalitpur News: मौसम में बदलाव से बढ़े खांसी, जुकाम व बुखार के मरीज

Wed, 07 Feb 2024 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Patients suffering from cough, cold and fever increased due to change in weather
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। इन दिनों वायरल फीवर, सर्दी, जुकाम व खांसी के मरीजों की संख्या में 60 फीसदी तक वृद्धि हुई है। मंगलवार को जिला अस्पताल में मेडिसिन विभाग की ओपीडी में पहुंचे 140 मरीजों में 85 लोग बुखार, सर्दी-जुकाम से पीड़ित मिले। इनमें कई मरीज ब्लड प्रेशर व शुगर के भी थे। चिकित्सकों ने इसके पीछे मौसम में बदलाव को वजह बताया है।

मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। दिन में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह रहा है। शाम को तापमान में गिरावट से सर्दी का अहसास होने लगता है। ऐसे में लोग लापरवाही के चलते बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लग रही है। जिला अस्पताल के मेडिसिन विभाग में सामान्य दिनों में जहां 80 से 100 मरीज पहुंचते थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 120 से 150 पहुंच गई है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि सर्दी से बचाव नहीं करने से बच्चों में खांसी, जुकाम, निमोनिया की समस्या हो रही है।
विज्ञापन

मेडिसिन विभाग के सहायक आचार्य डॉ. राजेश आर्या ने बताया कि ओपीडी में प्रतिदिन 130 से मरीज उपचार कराने पहुंच रहे हैं, जिसमें 60 फीसदी मरीज मौसमी बीमारियों से ग्रसित हैं। ज्यादातर बुखार, खांसी, जुकाम से पीड़ित हैं। वरिष्ठ रेजिडेंट डॉ. देवेंद्र चौहान ने बताया कि मौसम में परिवर्तन हो रहा है, ऐसे में सर्दी से बचाव की जरूरत है। पूरे कपड़े पहनें और बासी खाना खाने से बचें। बाहर का खाना खाने से परहेज करें। ठंडे पदार्थों के सेवन से दूर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
ऐसे करें बीमारियों से बचाव
- बच्चों को शाम होने पर गर्म कपड़ों से ढंक कर रखें।
- कपड़े गीले होने पर तत्काल बदलें।
- साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
- समस्या होने पर चिकित्सक से सलाह लें।
- जुकाम होने पर मास्क लगाएं।
- बिना चिकित्सक की सलाह के दवा का सेवन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed