{"_id":"5ff377d38ebc3e3c82244315","slug":"patients-increased-in-dictict-hospital-lalitpur-news-jhs185218516","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में मौसमी बीमारियों के बढ़े दस फीसदी मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में मौसमी बीमारियों के बढ़े दस फीसदी मरीज
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने के लिए लाइन में खड़े मरीज
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। दो सप्ताहों से सर्द हवाएं चलने के कारण कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। सर्दी के बढ़ते प्रकोप से मौसमी बीमारियां पैर पसार रहीं है। सर्दी- जुकाम, खांसी, बच्चों को न्यूमोनिया व बुजुर्गों को सांस से संबंधित बीमारियां हो रही है। इससे जिला अस्पताल में 10 फीसर्दी से अधिक मरीज मौसमी बीमारियों के आ रहे हैं। वर्तमान में जिला अस्पताल में छह सौ मरीज इलाज कराने के लिए पहुंच रहे हैं।
दिसंबर के दूसरे सप्ताह से सर्द हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ गई है। तीन दिनों से आसमान में बादल छाए हैं, जिससे धूप नहीं निकल रही है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से सर्दी रही। ठंड की वजह से लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं और घरों में आग का सहारा ले रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में अलाव और शहरी क्षेत्र में रूम हीटर सर्दी के बचा का सहारा बन रहे हैं।
सर्दी बढ़ने से मौसमी बीमारियां पनप रहीं हैं। जिला अस्पताल में पहले 400 मरीज इलाज को पहुंच रहे थे, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर पांच सौ से अधिक हो गई है। इन मरीजों में अधिकांश सर्दी, जुकाम, खांसी व न्यूमोनिया और सांस के आ रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी व वरिष्ठ फिजीशियन डा. अमित चतुर्वेदी ने बताया कि सर्दी के मौसम में बीमारियों के मरीज अधिक आ रहे हैं। सर्दी, जुकाम व खांसी के मरीज अस्पताल में आने वाले मरीजों के 15 प्रतिशत है। सर्दी से बचाव कर बीमारियों से बचा जा सकता है।
---------
इस तरह करें बचाव
- सावधानीपूर्वक सर्दी से बचाव करें
- घर के अंदर रहें।
- फुल व गर्म कपड़े पहनें।
- ठंडी वस्तुओं का सेवन न करें।
- अनावश्यक रुप से बाहर न निकलें।
-------
सर्दी के कारण बच्चों में न्यूमोनिया, खांसी व जुकाम अधिक हो रहा है। ऐसे में सावधानी कर बीमारियों से बचाव करें।
- डा. विकास जैन
बाल रोग विशेषज्ञ
आईएमए सचिव
-----
दो सप्ताह से मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बच्चों में न्यूमोनिया व बुजुर्गों में सांस से संबंधित बीमारियां हो रही हैं। ऐसे में सर्दी से बचाव करना बहुत जरूरी है।
- डा. अमित चतुर्वेदी
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
जिला अस्पताल पुरुष