फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   water

नगर पालिका की 18 स्थलों पर शुरू होंगी प्याऊ

Wed, 26 Apr 2017 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 26 Apr 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
water
water, lalitpur - फोटो : demo
ललितपुर। नगर पालिका परिषद ने शहर में 18 स्थल प्याऊ लगाने के लिए चिह्नित कर लिए हैं। एक-दो दिन के अंदर प्याऊ का संचालन प्रारंभ हो जाएगा। वर्तमान में सुबह आठ बजे से धूप का असर दिखाई देने लगता है। सुबह दस बजे तक तो धूप झुलसाने वाली हो जाती है। इस दौरान थोड़ा सा पैदल चलने पर लोगों के कंठ सूखने लगते हैं। ऐसे में ध्यान पेयजल स्रोतों पर जाता है। कई बार आसपास न तो हैंडपंप और न ही अन्य कोई स्रोत नजर आता है, तब सार्वजनिक प्याऊ की याद आती है।
विज्ञापन


वर्तमान में कई समाजसेवी संगठन और व्यक्तियों ने जगह-जगह प्याऊ लगवाई हैं। हाल ही में रेलवे स्टेशन पर महाराजा अग्रसेन चल प्याऊ का शुभारंभ हुआ है। लेकिन, नगर पालिका परिषद की प्याऊ स्थान चिह्नींकरण के अभाव में स्थापित नहीं हो सकी हैं। बीते कई दिनों की कसरत के बाद पुराने स्थलों को ही हरी झंडी दे दी गई। इसके बाद नगर पालिका कर्मियों ने प्याऊ संचालन के प्रयास तेज कर दिए हैं। एक-दो दिन में नगर के विभिन्न प्रमुख चौराहों व सरकारी कार्यालयों के आसपास प्याऊ नजर आएगी। इससे लोगों को प्यास बुझाने के लिए यहां-वहां नहीं भटकना पड़ेगा।                  
विज्ञापन

 
यह स्थान हुए चिह्नित                  
रेलवे स्टेशन के बाहर, वर्णी कालेज चौराहा, संयुक्त चिकित्सालय के सामने, नया बस स्टैंड, राजघाट रोड इलाइट चौराहे के आगे, कृषि उत्पादन मंडी के सामने, घंटाघर/एलआईयू आफिस के सामने, जिला जेल के पास/बीएसए कार्यालय के सामने, कैलगुवां रोड बस स्टॉप, टेंपो स्टैंड के पास, नगर भवन के सामने, कचहरी चौराहा, न्यायालय परिसर, सदनशाह चौराहा, देवगढ़ रोड रेलवे क्रासिंग के पास, शहजाद नदी टैक्सी स्टैंड, कैलगुवां फोरलेन, नवीन गल्ला मंडी के अंदर, आजाद चौक पर प्याऊ लगाई जानी है।                  
विज्ञापन
विज्ञापन


जानवरों को रखे जाएंगे हौज                  
नगर पालिका परिषद राहगीरों के साथ जानवरों की प्यास बुझाने का भी इंतजाम कर रही है। जिन स्थलों पर प्याऊ का संचालन होगा, उसके समीप ही जानवरों के लिए हौज रखे जाएंगे। इससे जानवरों को तपती दोपहरी में प्यासा नहीं रहना पड़ेगा। हालांकि कुछ स्थानों पर गौरक्षा दल ने पहले ही जानवरों के लिए हौज रखवाएं हैं। उनके इस कदम को लोगों के बीच सराहा जा रहा है।                  


प्याऊ लगाने की सभी तैयारी पूरी                  
प्याऊ लगाने की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्याऊ लगाने के निर्देश दिए गए हैं।                  
विपिन कुमार, अवर अभियंता                  
नगर पालिका परिषद ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed