फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   panchayat chunav namankan patra

छह दिन में ग्राम प्रधान पद के 365 नामांकन फार्म बिके

Fri, 02 Apr 2021 01:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunav namankan patra
voter.jpg - फोटो : voter.jpg
तालबेहट। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन फार्म बिक्री के छठवें दिन बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान पद के 100, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 69 और ग्राम पंचायत सदस्य के 49 नामांकन फार्मों की बिक्री हुई।
विज्ञापन

26 मार्च शुक्रवार को चुनाव आयोग द्वारा अधिसूचना जारी करने के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बज गया था। नामांकन फार्म बिक्री का समय जिस तेजी से बीत रहा है, उसी तेजी से विभिन्न पदों के उम्मीदवार अपने नामांकन फार्म खरीदने में तेजी दिखा रहे है। इसके चलते छठवें दिन विकासखंड कार्यालय में पूरे समय लोगों की भीड़ रही। खंड विकास अधिकारी अर्जित प्रकाश ने बताया कि नामांकन फार्म बिक्री के छठवें दिन बृहस्पतिवार को 54 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान के आरक्षित 87 तथा अनारिक्षत 13 को मिलाकर कुल 100 नामांकन फार्म बिके। जबकि, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 56 आरक्षित और 13 अनारक्षित को मिलाकर 69 एवं ग्राम पंचायत सदस्य के आरक्षित वर्ग के 45 और अनारक्षित वर्ग के 4 नामांकन फार्मों को मिलाकर कुल 49 नामांकन फार्म बिके। इस प्रकार छह दिन में ग्राम प्रधान पद के लिए 365, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 221 और ग्राम पंचायत सदस्य के 112 नामांकन फार्मों की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed