फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   panchayat chunav congress party

चुनाव लड़ने वाले संभावित उम्मीदवारों का कांग्रेस टटोल रही मन

Fri, 26 Mar 2021 02:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunav congress party
election-logo.jpg - फोटो : election-logo.jpg
ललितपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पदाधिकारी जिला पंचायत चुनावों से संबंधित आवेदन प्राप्त करने के लिए जिले के सभी ब्लॉकों में पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को पंचायत चुनाव प्रभारियों की टीमों ने कांग्रेस से चुनाव लड़ने के इच्छुक संभावित प्रत्याशियों का मन टटोला और कई से आवेदन भी प्राप्त किए।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पार्टी पूरे दमखम से जिला पंचायत के चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी। इससे चुनाव में अप्रत्याशित परिणाम सामने आएंगे। जनता भाजपा सरकार के झूठे वादों से ऊब चुकी है, इसलिए आम जन मानस पार्टी की ओर टकटकी लगाए आशा भरी नजरों से देख रही है। ब्लॉक तालबेहट में महासचिव राकेश रजक एवं यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अंकित यादव, ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश शांडिल्य, जसरथ अहिरवार, लल्लू चौबे, निक्की राजा, रामराजा बुंदेला, बालचंद रजक, मोहनलाल राय उपस्थित रहे। वहीं, ब्लॉक बार में महासचिव पुनीत देवलिया, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष मोंटी शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष सुशील श्रीवास, ताजुद्दीन अहमद, महेंद्र पनारी मौजूद रहे। इसी प्रकार ब्लाक बिरधा में उपाध्यक्ष प्रदीप रिछारिया, संजय जैन मोदी, ब्लॉक अध्यक्ष गणेश कुशवाहा, मोहम्मद शरीफ जावेद, अजय प्रताप तोमर, डॉ. राम सिंह यादव एवं महरौनी में उपाध्यक्ष मोहन सिंह चंदेल, सुजान सिंह पटेल, बृजेश मिश्रा, धनीराम अहिरवार, धर्म सिंह वर्मा, अखिलेश जैन, मडावरा में ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह राजपूत, परमानंद पाठक एवं जखौरा ब्लाक में जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत, पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष पवन विश्वकर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष नागेश रजक, मनोहर लाल रजक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed