फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   panchayat chunav congress

पंचायत चुनाव में स्टार प्रचारक का सहारा लेगी कांग्रेस

Wed, 14 Apr 2021 12:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunav congress
congress logo.jpg - फोटो : congress logo.jpg
ललितपुर। पंचायत चुनाव में कांग्रेस अपने पक्ष में वातावरण तैयार करने के लिए अपने स्टार प्रचारक नेताओं का सहारा लेने की तैयारी में है। प्रदेश कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने जिला पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिले के अपने स्टार प्रचारक नेताओं की सूची जारी कर दी है। जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व सांसद ब्रजलाल खाबरी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व जिला प्रभारी मनीराम कुशवाहा का नाम शामिल है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में लगभग सभी प्रमुख राजनीतिक दल उतरे हैं। हालांकि, चुनाव पार्टी के चिह्न पर नहीं लड़ा जा रहा है लेकिन पार्टियों ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं। कांग्रेस लंबे समय से केंद्र व प्रदेश की सत्ता से बाहर है, इस कारण उनके प्रत्याशियों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ रही है। इस बात का अहसास शीर्ष नेतृत्व को है। अब उन्होंने पंचायत चुनाव में अपने पक्ष में माहौल तैयार करने के मकसद से पार्टी के दिग्गज नेताओं पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व सांसद ब्रजलाल खाबरी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व जिला प्रभारी मनीराम कुशवाहा को शामिल किया है। स्टार प्रचारकों में अपने जिन लोगों के नाम तय किए गए हैं, उससे स्पष्ट है कि पार्टी ने स्टार प्रचारकों के बहाने जातिगत समीकरण साधने की कोशिश की है। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि पार्टी के शीर्ष नेता इस बात को जानते हैं कि यदि पंचायत चुनाव में उनके पक्ष में माहौल बन गया तो विधानसभा चुनाव उनके लिए आसान हो जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत का कहना है कि स्टार प्रचारक जिले के समस्त कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के लिए रूट तय करते हुए चुनाव प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed