फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Panchayat assistants will get an incentive of five rupees on each document

पंचायत सहायक को मिलेंगे अब पांच रुपये प्रति दस्तावेज, दस रुपये जमा होंगे ग्राम पंचायतों के खातें में

Thu, 06 Oct 2022 11:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Panchayat assistants will get an incentive of five rupees on each document
ललितपुर। ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायकों को अब पंचायत से जारी होने वाले प्रत्येक दस्तावेज पर पांच रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके लिए जिला पंचायत राज अधिकारी ने सभी ग्राम पंचायतों को निर्देशित कर दिया है।
विज्ञापन

जनपद में कुल 415 ग्राम पंचायतें है, जिसमें करीब 405 पंचायत सहायक तैनात हैं। कुछ माह पूर्व शासन के आदेश पर पंचायत भवनों में जन सूचना केंद्र स्थापित किए गए थे। जिसके क्रम में पंचायत भवनों में यह केंद्र संचालित भी किए जाने लगे थे। इन जन सूचना केंद्रों का संचालन गांव में तैनात पंचायत सहायक करते थे। इन केंद्र से ग्रामीण सरकारी योजना का लाभ पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है और कोई भी कागज जैसे नकल, आय, जाति प्रमाण पत्र, जन्म व मृत्यु प्रमाण सहित अन्य कागजात सहित करीब 204 सेवाएं इस जन सेवा केंद्र से प्राप्त कर सकता है। इन कागजों को पाने और आवेदन करने के एवज में ग्रामीणों को पंद्रह रुपये देना होता है। अब शासन ने प्रत्येक दस्तावेज पर मिलने वाले पंद्रह रुपयों में से पांच रुपये ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायकों को प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाएंगे। जबकि शेष दस रुपये की धनराशि ग्राम पंचायत के खाते में जमा होगी। इसके लिए जिला पंचायतराज अधिकारी ने सभी ग्राम पंचायत स्तर के अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है और ग्राम पंचायतों के बैंक खाते सहित अन्य कागजी खानापूर्ति पूरी करने के आदेश जारी कर दिए है। अनुमान लगाया जा रहा है कि एक माह के अंदर जनपद की ग्राम पंचायतों में यह योजना लागू हो जाएगी। इस योजना के लागू हो जाने से पंचायत सहायकों की आय में वृद्धि तो होगी ही ग्राम पंचायतों की आय भी बढ़ेगी। आय से एकत्रित होने वाली धनराशि से गांव में विकास योजनाओं के काम कराए जाएंगे।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों की बढ़ेगी आमदनी
जन सेवा केंद्र के माध्यम से मिलने वाले पंद्रह रुपये में से पांच रुपये पंचायत सहायक को प्रोत्साहन राशि के तौर पर मिलने के बाद बचे हुए दस रुपये ग्राम पंचायत के बैंक खाते में जाएंगे। इससे ग्राम पंचायत की आमदनी बढ़ेगी। इस योजना का सबसे ज्यादा लाभ उन बड़ी ग्राम पंचायतों को अधिक होगा, जिनकी जनसंख्या अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद की सभी पंचायतों के पंचायत भवनों में संचालित किए जा रहे जन सेवा केंद्रों पर पंचायत सहायक करीब 204 सेवाएं देंगे। इसके एवज में ग्रामीणों को पंद्रह रुपये देने होते है। अब इनमें से पांच रुपये पंचायत सहायकों को प्रोत्साहन धनराशि के रूप में मिलेगा। जबकि दस रुपये ग्राम पंचायत के बैंक खाते में जाएगा।
- नवीन मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed