फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   pair par latka mila sab

पूर्व कोटेदार का शव संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ से लटका मिला

Mon, 30 Nov 2020 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
pair par latka mila sab
तालबेहट। कोतवाली के अंतर्गत तरगुवा रेलवे क्रासिंग के पास एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ की डाल से लटका मिला। मृतक के गले में तौलिया से फंदा लगा था जबकि उसके पैर जमीन पर मुड़े हुए थे। मृतक की शिनाख्त ग्राम बिजरौठा के मजरा नौर निवासी पूर्व कोटेदार मेहरबान रजक (45) पुत्र पलटू के रूप में की गई। बताया जा रहा पारिवारिक तनाव के चलते परेशान था। पिछले माह उन्होंने अपनी सात एकड़ जमीन भी बेची थी।
विज्ञापन

रविवार को सायंकाल तालबेहट जखौरा मार्ग से जाते हुए कुछ लोगों ने तरगुवा रेलवे गेट के पास एक युवक का शव पेड़ पर लटका देखा। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी के बाद मौके पर गई पुलिस और लोगों ने मृतक की पहचान ग्राम बिजरौठा मजरा नौर निवासी मेहरबान उर्फ मेरू रजक पुत्र पलटू के रूप में की। मृतक के गले में तौलिया से फंदा लगा था लेकिन उसके पैर जमीन पर मुड़े हुए थे। जिससे मामला कुछ संदिग्ध नजर आ रहा है। वहीं पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में कुछ कहने की बात कह रही है। बताया जा रहा है कि कुछ वर्षों से वह रेलवे क्रासिंग के समीप ही ग्राम तरगुवा में अपने मकान में रह रहा था। पारिवारिक विवाद के चलते कुछ समय से तनाव में भी चल रहा था। उसने अपनी लगभग सात एकड़ जमीन पिछले माह ललितपुर के एक व्यक्ति को विक्रय कर दी थी। मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री है। पुत्री की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed