फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Overbridge in the balance, five km rounds of 40 thousand people

अधर में ओवरब्रिज, 40 हजार लोग लगा रहे पांच किमी का चक्कर

Wed, 23 Feb 2022 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 01:29 AM IST
विज्ञापन
Overbridge in the balance, five km rounds of 40 thousand people
ललितपुर। शहर में देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का काम अधूरा होने के चलते लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों को जर्जर बाईपास मार्ग से निकलना पड़ रहा है। साथ ही पांच किमी का ज्यादा चक्कर काटना पड़ रहा है। इसके चलते मोहल्ला नेहरू नगर, जुगपुरा समेत करीब 60 गांवों के लोग दिक्कत झेल रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग से एक दिन में दोनों ओर से लगभग पौने दो सौ ट्रेनों का आवागमन होता है। जिसके चलते रेलवे क्रॉसिंग का गेट चौबीस घंटे में लगभग 16 से 17 घंटे तक अलग-अलग समय में बंद रहता है। कई बार तो रेलवे गेट आधा घंटा या इससे भी अधिक समय तक बंद होने से लोगों को परेशानी होती है। इसके चलते दो साल पहले यहां ओवरब्रिज निर्माण के काम का शुरू किया गया। जिस पर सेतु निगम ने अपने हिस्से का निर्माण कार्य तो लगभग पूरा कर लिया है। रेलवे ने यहां पांच माह पहले नेहरूनगर की ओर से गड्ढा खुदाई के बाद पिलर निर्माण करना शुरू किया। मगर यह अब तक पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

वहीं स्टेशन की ओर खुदाई का काम भी शुरू नहीं किया गया है। ऐसे में क्रॉसिंग आम राहगीरों के लिए पांच माह से अधिक समय से बंद चल रही है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर नया फुटओवरब्रिज बनाए जाने के चलते नेहरूनगर की ओर खुलने वाला फुटओवरब्रिज भी तोड़ दिया गया है। इससे नेहरूनगर के लोगों की परेशानी और भी अधिक बढ़ गई हैं। ऐसे में जहां लोग रेलवे क्रॉसिंग के पास जगह मिलने पर जान जोखिम में डालकर निकलने को मजबूर हैं। वहीं दो पहिया या अन्य बड़े वाहन चालकों को पांच किलोमीटर का चक्कर काटकर आवागमन करना पड़ रहा है। वहीं बदला रूट बाईपास मार्ग काफी जर्जर है। इससे निकलने में भी दिक्कत हो रही है। वहीं यहां भारी वाहनों के निकलने से धूल के बीच होकर आना जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से खराब सड़क से निकलना पड़ रहा है। बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानी होती है।
-रामबाबू यादव।
ओवरब्रिज का काम ढाई साल से हो रहा है, अभी तक पूरा नहीं हो सका है। ऐसे में जर्जर सड़क से निकलने में परेशानी होती है।
-राजकुमार जैन।
बच्चों को स्कूल आने जाने के लिए बदले हुए रूट से पांच किमी घूमकर जाना पड़ रहा है। ओवरब्रिज जल्द बन जाए, तो समस्या ठीक हो जाएगी।
-राजेंद्र कुमार जैन।
हर छोटे काम के लिए भी बाजार जाने में बाईपास मार्ग से जाना मजबूरी है। अब तो पैदल जाने के लिए भी रेलवे क्रॉसिंग बंद है।
-जगपाल सिंह।
ओवरब्रिज का रेलवे का काम अभी तो शुरू ही हुआ है। कब तक पूरा होगा, कोई संभावना तक नहीं है। अब तो पैदल जाने के लिए रेलवे का फुटओवरब्रिज भी टूट गया है।
-बलवीर सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed