फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Over 25,000 animals missed vaccination.

Lalitpur News: टीकाकरण से बच गए 25 हजार से अधिक पशु

Thu, 01 Oct 2026 12:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Over 25,000 animals missed vaccination.
पशुओं को टीकाकरण करते पशु चिकित्सक
ललितपुर। जनपद में पशुपालन विभाग गोवंशीय और महेशवंशीय जानवरों को बीमारियों से बचाने के लिए निशुल्क टीके लगा रहा है। इनमें मुंहपका, खुरपका और लंपी वायरस जैसी बीमारियां शामिल हैं। विभाग का दावा है कि टीकाकरण का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है लेकिन छह महीने के छोटे गोवंश और महेशवंशीय बच्चों को अभी छोड़ा गया है। एक वर्ष पूरा होने पर आवश्यकतानुसार उनका भी टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में कुल 5 लाख 4 हजार 226 पशु पंजीकृत हैं। इनमें से 4 लाख 78 हजार 900 पशुओं का टीकाकरण हो चुका है। पशुपालन विभाग गांव-गांव जाकर पशुपालकों को संक्रामक रोगों से बचाव के तरीके बता रहा है। साथ ही उन्हें मुफ्त दवा भी दी जा रही है।
विज्ञापन

0000000000000
जिला पशु चिकित्सालय में स्टाफ की कमी
शहर के वर्णी चौराहा के पास स्थित जिला पशु चिकित्सालय में स्टाफ की भारी कमी है। इस चिकित्सालय में केवल एक चिकित्सक तैनात है। इसी चिकित्सक के ऊपर हजारों पशुओं के इलाज की जिम्मेदारी है। यदि यह चिकित्सक छुट्टी पर चला जाए, तो पशुओं का उपचार संभव नहीं हो पाता है। चिकित्सालय में अन्य पदों पर भी कर्मचारियों की कमी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000
शहर सहित छह विकास खंडों में एफएमडी वैक्सीनेशन फंगस के तहत टीकाकरण किया गया है। अभी तक ब्लॉक तालबेहट में 80 हजार, महरौनी में 80 हजार, बार में 80 हजार, बिरधा में 80 हजार, जखौरा में 78900, मड़ावरा में 80 हजार वैक्सीनेशन हुए हैं। इस प्रकार कुल 4,78,900 पशुओं को टीकाकरण हुआ है। छूटे हुए पशुओं को भी वैक्सीन लगाई जाएगी।-डॉ. प्रियंका पांडेय,नोडल अधिकारी, एफएमडी टीकाकरण

----
गौ आश्रय केंद्र सहित पालतू पशुओं का टीकाकरण अभियान जारी है। वैक्सीन के अभाव में शेष पशुओं के लिए वैक्सीन मंगवाई गई है। इसके लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। वैक्सीन आने पर उन पशुओं का टीकाकरण कराया जाएगा।-डॉ.भगवान सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed