फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Outgoing 12 women councilors out of the election field

Lalitpur News: चुनावी मैदान से बाहर हुईं निवर्तमान 12 महिला पार्षद

Fri, 31 Mar 2023 11:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Outgoing 12 women councilors out of the election field
झांसी। वार्डों का नया अनंतिम आरक्षण जारी होने के साथ ही अब तक सदन में मौजूद रहीं 12 निवर्तमान महिला चुनावी मैदान से बाहर हो गईं। इन सभी की सीट दूसरी जाति में आरक्षित हो जाने से अब इनका चुनाव लड़ना संभव नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन


वर्ष 2017 में 19 महिलाएं आरक्षित वार्डों से चुनाव जीत कर सदन में पहुंची थीं जबकि तीन महिला नेत्रियां सामान्य सीट से जीत हासिल करने में कामयाब रही थीं। महिला आरक्षित वार्डों से उर्मिला देवी, जामवती, कमलेश भारती, शांति, श्वेता, कांति छत्रसाल, गीता देवी, ममता, गायत्री गुप्ता, कमला, मीरा कोटिया, रामकुमारी यादव, रामकुमारी, अंजली, प्रियंका साहू, कमर खातून, भगवती, अजीदा मकरानी, रमा कुशवाहा चुनाव जीतने में कामयाब रहीं जबकि सुशीला दुबे, पिंकी यादव एवं भगवती देवी ने सामान्य सीट से जीत हासिल की।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जारी नए अनंतिम आरक्षण में उर्मिला, जामवती, कमलेश भारती, श्वेता यादव, कांति छत्रपाल, गीता देवी, ममता, गायत्री गुप्ता, कमला, मीरा कोटिया, अंजली के वार्ड दूसरे वर्ग को आरक्षित हो गए। इस वजह से यह चुनाव नहीं लड़ सकेंगी। वहीं, सुशीला दुबे एवं भगवती देवी चुनाव लड़ सकेंगी। पिंकी यादव का वार्ड अनुसूचित जाति महिला को आरक्षित हो गया है। इस चुनाव में खुशीपुरा प्रथम, हंसारी गिर्द द्वितीय, अलोगोल प्रथम, लहरगिर्द द्वितीय, बाहर दतिया गेट द्वितीय, अलीगोल द्वितीय, बाहर दतिया गेट प्रथम, डडियापुरा प्रथम, मुकरयाना को महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। नए आरक्षण में नैनागढ़ सीट भी महिला वर्ग में आरक्षित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed