{"_id":"69e286379ab090f910096b58","slug":"out-of-355-complaints-related-to-smart-meters-312-were-resolved-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-154945-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: स्मार्ट मीटर की 355 शिकायतों में 312 का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: स्मार्ट मीटर की 355 शिकायतों में 312 का निस्तारण
विज्ञापन
- विद्युत कार्यालय में लगाया गया स्मार्ट प्रीपेड मीटर समाधान शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बिजली उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर में आ रही समस्याओं का निस्तारण करने के लिए बिजली विभाग ने दोनों खंडों के अंतर्गत स्मार्ट प्रीपेड मीटर समाधान शिविर का आयोजन किया। जिसमें अधिकारियों ने तकनीकी रूप से समस्याओं का समाधान किया।
जनपद में दोनों खंडों के अंतर्गत लगभग 38 हजार से अधिक स्मार्ट मीटर लग चुके हैं और इनमें से 35 हजार से अधिक स्मार्ट मीटर पोस्टपेड से प्रीपेड में बदल चुके हैं। स्मार्ट मीटर लगने के बाद से ही अधिक बिल आने की शिकायतें उपभोक्ताओं द्वारा लगातार की जा रही हैं। अब प्रीपेड में बदलने पर निगेटिव और शून्य बैलेंस के साथ रिचार्ज करने के बाद भी कनेक्शन नहीं जुड़ने, अधिक बिल आने जैसे तमाम समस्याएं आ रही हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं द्वारा जिलाधिकारी को भी ज्ञापन दिए गए और प्रदर्शन भी हो रहे हैं। ऐसे में अब विद्युत वितरण निगम ने लगातार इस प्रकार की शिकायतों के चलते शुक्रवार को बिजली घरों पर विद्युत शिविर का आयोजन किया गया।
दोनों विद्युत खंडों के अंतर्गत लगाए गए शिविर में शुक्रवार को लगभग 355 उपभोक्ता पहुंचे, जहां अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना और उनका निस्तारण किया। इनमें 43 मामलों में निस्तारण होना बाकी है, जबकि अन्य मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अधीक्षण अभियंता विद्युत वीरभद्र सत्यार्थी ने बताया कि इस शिविर में कुल 325 उपभोक्ताओं की शिकायतें आई थीं, इनमें 43 शिकायतें बाकी हैं, जिनका जल्द ही निस्तारण किया जाएगा। बताया कि शिविर में केवाईसी की सुविधा, बकाया धनराशि जमा करने की सुविधा और यूपीपीसीएल स्मार्ट एप पर प्रशिक्षण दिया गया। इसमें उपभोक्ताओं को सलाह दी गई कि वे अपना बैलेंस पॉजीटिव बनाए रखें, निगेटिव बैलेंस से बचें और निगेटिव बैलेंस होने पर कनेक्शन कटने की बात बताई।
विज्ञापन
0000000
स्मार्ट मीटर की शिकायतों के निस्तारण को लेकर उपकेंद्रों पर आई शिकायतें...
खंड प्रथम
-- -- -- -- -- -
उपकेंद्र - शिकायतें - पेंडिंग
गल्ला मंडी- 65 - 06
नझाई- 44 - 06
बांसी- 21 - 02
तालबेहट- 50 - 05
0000000000000000
खंड प्रथम कुल 180 - 19
000000000000000000
खंड द्वितीय
-- -- -- -- -
बाईपास- 09 - 04
महरौनी- 45 - 20
पाली- 95 - 00
मड़ावरा- 26 - 00
00000000000000
खंड द्वितीय कुल-175 - 24
000000000000000000000000000000000
कुल- 355 - 43
00000000000000000000