फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Our reserve army will remain in the country more than the army of Pakistan and China on the border: Pranshu

सीमा पर पाक और चीन की सेना से ज्यादा हमारी रिजर्व सेना देश में रहेगी : प्रांशु

Sun, 26 Jun 2022 11:24 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Our reserve army will remain in the country more than the army of Pakistan and China on the border: Pranshu
ललितपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहा कि केंद्र सरकार रक्षा और देश की सीमाओं की सुरक्षा के मामले में कोई समझौता नहीं कर सकती। नए-नए आधुनिक हथियार लाने का काम भाजपा सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना के विरोध में देश में आगजनी की घटनाओं की विदेशी फंडिंग की गई है। हमारे कुछ विरोधी दल के लोग जो यहां रहते लेकिन उनका मन चीन और पाकिस्तान के प्रति सहानुभूति रखता है। उनके माध्यम से विरोधी दलों ने युवाओं को बरगलाने का काम किया है। जनता इन सब चीजों को समझती है।
विज्ञापन

लोक निर्माण भवन में अमर उजाला से बात करते हुए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अग्निपथ योजना समय की मांग थी। सेनाध्यक्षों की सिफारिश के तहत ही ये बदलाव सरकार ने किया है। इससे सेना में भर्ती जवान की औसत आयु घटेगी। चार वर्ष बाद बाद जब ये जवान अन्य पैरामिलट्री फोर्स में पहुंच जाएंगे तो देश के सामने दो मोर्चे पाकिस्तान और चीन से लड़ने के लिए जितनी सेना सीमा पर होगी उससे चार गुना सेना रिजर्व फोर्स के रूप में हमारे देश में होगी। आवश्यकता पड़ने पर उसे तत्काल बुलाया जा सकता है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत ने साबित कर दिया कि अग्निपथ के विरोध के मुद्दे पर आम जनता किसके साथ है। क्योंकि ये दोनों सीटे सपा के गढ़ में मानी जाती थीं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान कर रही है क्योंकि कांग्रेस के समय उन पर ऐसा अत्याचार हुआ इसकी जानकारी युवा पीढ़ी को भी हो सके। इससे पहले वह पार्टी कार्यालय पहुंचे और वहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते हुए लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया। इस मौके पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष नीतेश संज्ञा, शहर अध्यक्ष वैभव गुप्ता, गौरव गौतम, राज्यमंत्री के बेटे चंद्रशेखर पंथ, भाजपा नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

तालबेहट में किया गया स्वागत
तालबेहट। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी के पहली बार जनपद आगमन पर युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने उनका जनपद की सीमा झरर घाट सहित कई स्थानों पर स्वागत किया। जनपद की सीमा झरर पुल पर युवा मोर्चा जिला मंत्री मोनू पस्तोर, प्रियंक करौलिया सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इसके अलावा नगर में भी कुछ स्थानों पर युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत हुआ। जिसमें राजू चौबे, नीरज पटैरिया, सुरेंद्र चौबे ने माला पहनाकर स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed