{"_id":"5eea5b428ebc3e42ca7a50ea","slug":"oth-for-not-using-chinese-goods-lalitpur-news-jhs1693232178","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइना के किसी भी सामान का नहीं करेंगे इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइना के किसी भी सामान का नहीं करेंगे इस्तेमाल
विज्ञापन
शहीदों को श्रद्धांजलि के दौरान बैठक करते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक में चीन के सामान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश के सैनिक सच में रीयल हीरो हैं और उनके साथ विद्यार्थी परिषद खड़ी है।
भारतीय जवानों की बीते दिनों चीन के साथ हिंसक झड़प हो गई। इसमें कई भारतीय जवान शहीद हो गए। इसे लेकर परिषद कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। बुधवार को उन्होंने शहीद जवानों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए चीन के सामान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया।
जिला संगठन मंत्री सुमित प्रताप ने कहा कि जो भी चीन का सामान उपयोग करते हैं, उसे तत्काल बंद कर दें। इतना ही नहीं, मोबाइल में पबजी, टिकटॉक जैसी एप्लीकेशन को भी इस्तेमाल न करें, जिससे चीन को भारत से पैसे कमाने का मौका न मिले। चीन ने भारत पर जो धोखे से आक्रमण किया है, उसका मुंह तोड़ जवाब देने लिए भारतीय जवान तैयार बैठे हैं। जिला संयोजक पीयूष प्रताप सिंह बुंदेला ने कहा कि परिषद के कार्यकर्ता न तो चीन के किसी भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें और न किसी को चीन का सामान उपयोग करने की सलाह दें। देशवासियों को हमारे वीर सैनिकों के अदम्य साहस पर पूरा भरोसा है।
विज्ञापन
बैठक में विभाग संयोजक राहुल राजपूत, राम जी, गौरव दुबे, दीपक गुप्ता, विकास सोनी, तहसील संयोजक महरौनी अतुल वैद्य, महेंद्र कुमार, उपासना राजा, शिवा राजे, शुभम वर्मा, हर्षित त्रिपाठी, मनोज कुमार, केशव परमार आदि उपस्थित रहे।