फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Operations of the Jhansi-Madawara-Madanpur roadways bus will start soon.

Lalitpur News: झांसी-मड़ावरा मदनपुर रोडवेज बस का जल्द शुरू होगा संचालन

Sat, 05 Sep 2026 02:01 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sat, 05 Sep 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Operations of the Jhansi-Madawara-Madanpur roadways bus will start soon.
ललितुपर। जनपद के मड़ावरा मदनपुर क्षेत्र में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की रोडवेज बस सेवा शुरू की जा रही है। मुख्यालय से किराया व स्टाफ निर्धारित हो गए हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बस का संचालन शुरू किया जाएगा। इससे लोग सीधे जिला व मंडल मुख्यालय तक आवागमन कर सकेंगे।
विज्ञापन




ब्लॉक मड़ावरा का मदनपुर क्षेत्र मध्य प्रदेश की सीमा से सटा हुआ है। जिला मुख्यालय से इसकी दूरी लगभग 80 किलोमीटर है। अब तक इस क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ नहीं थी। सीमित बसों के संचालन से क्षेत्रवासियों को आने-जाने में परेशानी होती थी। वहीं, कई वाहनों का सहारा लेकर आवागमन कर रहे थे। इससे तय समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे थे। आने के बाद जाने के लिए वाहनों की कमी खल रही थी।
विज्ञापन




लेकिन अब क्षेत्रवासी सीधे मदनपुर से जिला व मंडल मुख्यालय तक आवागमन कर सकेंगे। झांसी मदनपुर वाया ललितपुर मड़ावरा की बंद पड़ी रोडवेज बस सेवा को शुरू किया जा रहा है। परमिट मिलने के बाद बीते माह उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अधिकारियों ने रूट सर्वे किया था। इसमें स्टॉपेज व दूरी का आकलन किया था। इसकी स्वीकृति मुख्यालय से मिल गई है। साथ ही रूट के स्टॉपेज व किराया भी निर्धारित हो गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बस सेवा शुरू की जाएगी। बस के चलने से सुबह से जिला मुख्यालय व मंडल के लिए सफर कर सकेंगे। वहीं, दोपहर बाद ललितपुर से मदनपुर के लिए रवाना होगी। इससे क्षेत्रवासियों को आवागमन की सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----



झांसी से मदनपुर वाया ललितपुर, मड़ावरा रूट पर सर्वे पूर्ण हो गया था। स्टॉपेज व किराया भी पोर्टल पर अपलोड हो गया है। जल्द ही बस का संचालन शुरू किया जाएगा।



उमेशचंद्र आर्या, क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed