फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Operation of roadways buses stopped, passengers kept wandering

Lalitpur News: रोडवेज बसों का संचालन ठप, भटकते रहे यात्री

Sat, 25 May 2024 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Operation of roadways buses stopped, passengers kept wandering
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। परिवहन निगम की चारों रोडवेज बसों का संचालन ठप हो गया है। लोगों को सफर करना मुश्किल हो रहा है। हालत यह है कि घंटों खड़े रहने के बाद बसें मिलती हैं। शाम को मुख्यालय से झांसी की ओर जाने के लिए साढ़े छह बजे के बाद बस सेवा नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि बसों को लोकसभा चुनाव में भेजा गया है। वापस आने पर नियमित संचालन किया जाएगा।

यहां पहले से ही यातायात का संकट है। वर्ष 2015 में 20 लोहिया ग्रामीण बस सेवा का संचालन शुरू किया गया था। अधिकांश मार्गों पर बसों के संचालन से लोग आसानी से मुख्यालय के साथ झांसी तक आते-जाते थे। लेकिन, अधिकारियों की उदासीनता के चलते धीरे-धीरे बसों का संचालन बंद होता गया। इन दिनों महज तीन बसों का संचालन हो रहा था। इसके साथ एक बस ललितपुर-लखनऊ के लिए चल रही थी। अब चारों रोडवेज बसों का संचालन ठप हो गया है। निजी बसें भरी होने से खड़े होकर यात्रा करनी पड़ रही है। ललितपुर-लखनऊ बस सेवा बंद होने से मुख्यालय से झांसी, उरई, कानपुर जाने के लिए समस्या हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed