फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   openly doing inlegal sand mining

खुलेआम किया जा रहा अवैध खनन

Thu, 03 Oct 2019 12:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
openly doing inlegal sand mining
कस्बा जखौरा में बालू से लदा ट्रैक्टर। - फोटो : LALITPUR
जखौरा। जिले में अवैध खनन के कारोबार पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। कस्बा जखौरा और आसपास अवैध खनन कारोबारी खुलेआम ट्रैक्टरों से बालूू ढो रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में नदी पर चल रहे पट्टों पर लगी रोक एक अक्तूबर हट गई है। पट्टा धारक बालू बिक्री का कारोबार शुरु कर रहे हैं। वर्तमान में जिले में सात बालू के घाटों पर पट्टा है। इसमें तहसील तालबेहट के ग्राम पूराकलां, बलरगुुवां व धमना तहसील महरौनी अंतर्गत चार घाटों पर बालू के पट्टे हैं। जो एक अक्तूबर से शुरु हो गए हैं। इससे जिल में बालू का कारोबार बढ़ेगा और विभाग को खनिज के राजस्व से आय होगी। लेकिन, थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम आगर में अवैध बालू खनन का कारोबार चल रहा है। एक दर्जन से अधिक ट्रैक्टरों से अवैध खनन कर बालू बिक्री का कारोबार किया जा रहा है।

आलम यह है कि यहां पर दिन में भी अवैध बालू लदे ट्रैक्टर चल रहे हैं। यह बालू कारोबारी ग्राम पंचायत में नाले की जमीन को खोदकर बालू निकाल रहे हैं। ऐसे में जहां ग्राम पंचायत की जमीन को खोखला कर रहे हैं, वहीं नाले के स्वरुप को भी बिगाड़ रहे हैं। कस्बा के आसपास गांवों में बालू बिक्री का कारोबार खूब बढ़ गया है। थाना जखौरा के ग्राम जमौरा, पिपरा, नवीन जखौरा मेें बालू की बिक्री कर रहे हैं। नदीपार बालू के बिक्री कराने वाले दलाल सक्रिय हैं। जो ग्राम आगर व अन्य स्थानों से आने वाले बालू के ट्रैक्टरों को पनाह देकर खाली करा देते हैं। इससे खनिज के राजस्व को क्षति पहुंच रही है।
विज्ञापन

थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम आगर में अवैध खनन करने का मामला संज्ञान में आया है। इसकी मौके पर जाकर जांच की जाएगी। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
- नवीन कुमार दास, जिला खान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed