फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Only 93 quintals of wheat could be purchased in 28 days

Lalitpur News: 28 दिन में मात्र 93 क्विंटल गेहूं की हो सकी खरीद

Fri, 29 Mar 2024 02:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Only 93 quintals of wheat could be purchased in 28 days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। किसानों को गेहूं का समर्थन मूल्य देने के लिए खोले गए 50 क्रय केंद्रों पर 28 दिन में मात्र 93 क्विंटल ही गेहूं की खरीद हो पाई है। शेष 49 क्रय केंद्रों पर खाता तक नहीं खुल पाया है, जबकि मुख्यालय स्थित गल्ला मंडी में प्रतिदिन लगभग दो से तीन हजार क्विंटल गेहूं आ रहा है। किसानों का कहना है कि क्रय केंद्र से अधिक दाम बाजार में मिल रहे हैं।
एक मार्च से क्रय केंद्र खोले गए थे। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार गेहूं के समर्थन मूल्य में 105 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 2275 कर दिया है। शुरुआत में 200 किसानों ने गेहूं की बिक्री के लिए ऑनलाइन आवेदन किया, लेकिन अब तक बिक्री के लिए नहीं आए। अब तक महज एक केंद्र पर ही 93 क्विंटल गेहूं की खरीद हो पाई है। इसका प्रमुख कारण बाजार में अधिक दाम पर गेहूं की खरीद होना है। बाजार व मंडी में गेहूं 2300 से 2500 रुपये तक खरीदा जा रहा है। इसके चलते किसान क्रय केंद्र न पहुंच कर बाजार में बेच रहे हैं।
विज्ञापन

---
पूरा नहीं हो सकेगा लक्ष्य
शासन ने जिले से गेहूं की खरीद के लिए 96 हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य रखा है, लेकिन 28 दिन में महज 93 क्विंटल की ही खरीद हो सकी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अभी गेहूं की फसल की कटाई व मड़ाई चल रही है। इसके बाद खरीद बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
28 दिन में एक क्रय केंद्र पर 93 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। अब किसानों को क्रय केंद्र पर बिक्री के लिए जागरूक किया जाएगा।
- राकेश कुमार त्रिपाठी, खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed