{"_id":"5de02f058ebc3e54b200479b","slug":"onion-reach-80-disturb-kichen-bughet-lalitpur-news-jhs153663944","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्याज पहुंची अस्सी, बिगड़ा किचिन का बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्याज पहुंची अस्सी, बिगड़ा किचिन का बजट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। बाजार में प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं और 70 से 80 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए हैं। लगातार प्याज के दामों में उछाल बना रहने से लोगों के घर के रसोई का बजट बिगड़ गया है, जिससे लोग प्याज अब जरूरत और जेब के हिसाब से ही खरीद रहे हैं। बाजार में इसी कीमत पर सेब बिक रहे हैं।
बाजार में प्याज के दामों में दो महीने से लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। बरसात से पूर्व जहां प्याज के दाम 20 से पच्चीस रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर थे, वहीं अब स्थिति यह है कि इससे तीन गुना अधिक दामों में प्याज मिल पा रही है। शहर के बाजारों थोक बाजार में 70 रुपये प्रति किलोग्राम के दाम में प्याज बिक रही है। फुटकर व्यापारियों द्वारा 80 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से प्याज बेची जा रही है। खरीदार यह भी कहने लगे हैं कि प्याज तो अब सेब से महंगी बिक रही है। इसलिए लोग प्याज भी जेब देखकर ही खरीदने बाजार पहुंच रहे हैं। प्याज महंगी होने से सब्जी में जीरा की अहमियत बढ़ गई है।
पहले जहां घरों की रसोई में हर दिन प्याज की बनी सब्जी और सलाद में प्याज जरुर रहती थी, लेकिन अब अब प्याज सलाद से गायब हो गई है। वहीं सब्जी में भी प्याज की जगह कम और जीरा की अहमियत ज्यादा बढ़ गई है। नझाई बाजार के प्याज विक्रेता मुहम्मद नबाब ने बताया कि थोक के भाव में बाजार में प्याज 70 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रही है। नई प्याज भी अब आने लगी है, लेकिन वह कम है।
विज्ञापन
प्याज के दामों में लगातार उछाल के बाद अब बहुत ज्यादा जरूरी होने पर ही ग्राहक प्याज की खरीदारी कर रहे हैं। अब बाजार में नई प्याज भी आने लगी है, जो पुरानी प्याज से आधे से भी कम दामों में बिक रही है। लेकिन, वर्तमान में जो प्याज बाजार में उपलब्ध है, उसकी गुणवत्ता अच्छी नहीं है और कम आ रही है। इस कारण महंगी ही सही, लेकिन लोग पुरानी प्याज ही खरीद रहे हैं। नई प्याज बाजार में 20 रुपये से लेकर 40 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रही है।
घर के लिए दस किलोग्राम प्याज ली है, बार-बार आने में दिक्कत होती है। बाजार में 70 रुपये किलो प्याज मिली है। इससे सस्ते तो बाजार में सेब मिल रहे हैं। प्याज सेब से महंगी हो गई है, जिससे घर का बजट बिगड़ गया है। घर में सभी को हिसाब से प्याज खर्च करने की सलाह दी है।
- अतल सिंह, ग्राम बंदपुरा, नदनवारा।
बाजार में जब से प्याज के दाम बढ़े हैं, तब से हाथ सिकोड़कर ही प्याज खरीदनी पड़ रही है। पहले हर दिन प्याज की दो से तीन सब्जियां घर में जरूर बनती थी, लेकिन अब आसमान छूती प्याज ने रसोई का बजट बिगाड़ कर रख दिया है। अब बहुत ज्यादा जरूरी होने पर ही प्याज का इस्तेमाल किया जाता है।
- सुषमा खजुरिया, गृहणी।
--
प्याज जेब के हिसाब से बहुत महंगी हो गई है, फिर भी बिना प्याज के काम नहीं चलता है। इसलिए प्याज बहुत जरूरी है। पहले हर दूसरे दिन बाजार से दो से तीन किलोग्राम तक प्याज आती थी, लेकिन अब तो हफ्ते और दस दिन में ही प्याज मंगाई जा रही है, ताकि सब्जी का काम चलता रहे। सलाद में प्याज तो अब गायब सी ही हो गई है।
- शिल्पी सक्सेना।
बाजार में प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं, लेकिन घर में सब्जी के लिए तो प्याज बहुत जरूरी है। इसलिए अब कम प्याज ही मंगानी पड़ रही है। प्याज महंगी होने से घर में सब्जी के अलावा अन्य डिश पर ज्यादा असर पड़ा है।
- निधि दुबे।
अगर कोई प्याज का अधिक भंडारण करता है और सूचना मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
- गजल भारद्वाज, एसडीएम सदर