फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   one way traffic

वनवे ने ट्रैफिक व्यवस्था बिगाड़ी

Sun, 21 May 2017 01:00 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Sun, 21 May 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
one way traffic
यातायात - फोटो : amar ujala
ललितपुर। वार्ड नंबर चौबीस तालाबपुरा में वाहनों के बढ़ते दबाव के चलते यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई है। जब से शहर में वनवे हुआ है तब से शहर के लगभग सभी वाहन तालाबपुरा से होकर गुजरते हैं। इससे मुहल्ले में अकसर हादसे होते हैं।
विज्ञापन


नगर में भारी वाहनों की आवाजाही को रोकने के मकसद से वनवे शुरू किया गया है। जिसमें आजादचौक से होकर आ रहे वाहनों को वार्ड नंबर चौबीस तालाबपुरा में मोड़ दिया जाता है। वार्ड की मुख्य सड़क किनारे पहले से ही चार पहिया व दुपहिया वाहन खड़े रहते हैं। ऐसे में वाहनों की लाइन लग जाती है। यह स्थिति सुबह और शाम के समय ज्यादा रहती है। इससे जैन अटा मंदिर एवं नृसिंह मंदिर जाने वाले दर्शनार्थियों के लिए आवाजाही में परेशानी हो जाती है। इस संबंध में पार्षद रागनी ने वनवे की शुरुआत के समय ही पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया था। इसके बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। वार्ड में कई जगहों पर नाली व नाले पर अतिक्रमण है। इससे जलनिकासी की समस्या है। जायसवाल बाड़ा के पास बने नाले की सफाई नियमित नहीं होने से बारिश में यह उफना जाता है। इससे ललित टाकीज के पास सड़क व सराफ मार्केट में पानी घुस जाता है। तालाबपुरा में छतदार कुआं का इस्तेमाल वाहनों की सफाई के लिए हो रहा है। कुआं के समीप एक मिस्त्री ने एक खोका रख लिया है। समीपस्थ बने मूत्रालय की स्थिति भी ठीक नहीं है। आने-जाने के लिए एक पत्थर नाली पर रखा हुआ है। तालाबपुरा के तिराहे पर कूड़ा पसरा रहता है। जगदीश मार्केट में दुकानदारों के लिए प्रसाधन के लिए परेशान होना पड़ता है। आसपास कहीं भी मूत्रालय नहीं है।       
विज्ञापन


ये विकास कार्य हुए
एचके टेलर के सामने पुलिया निर्माण, महेंद्र मयूर के मकान से वाटर वर्क्स तक नाली मरम्मत, अरविंद जैन के मकान से महावीर जैन के मकान तक सीसी सड़क व नाली, अमित जैन चाय वाले के मकान से अनौरा वालों के गेट तक सीसी रोड मरम्मत, निर्मल जैन कुम्हैड़ी के मकान से कपूर चंद्र पाठकार के मकान तक सीसी रोड मरम्मत, प्रेम चूड़ी वालों के मकान से देवेंद्र जैन मड़ावरा के मकान तक सीसी रोड मरम्मत, शिशु मंदिर महेंद्र जैन के मकान से अशोक सोनी के मकान तक सीसी रोड व नाली निर्माण शामिल है।      
विज्ञापन
विज्ञापन


पहचान       
परमहंस मंदिर, जगदीश मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर है।      
   
प्रमुख व्यक्तित्व
पूर्व मंत्री डॉ. अरविंद जैन, पूर्व प्राचार्य डॉ. रवींद्रनाथ यादव, व्यापारी नेता महेंद्र जैन मयूर, देवेंद्र चतुर्वेदी, मुख्य खाद्य एवं सफाई निरीक्षक आरके लवानिया का आवास है।
.....      
मुहल्ला      
तालाबपुरा, जगदीश मार्केट, वाटर वर्क्स है।      


कैोप्सन रागनी समैया      
वार्ड को साफ सुथरा रखने के लिए सफाई होना जरूरी है। इसमें नगर पालिका परिषद के साथ आम नागरिकों को मिलकर सहयोग करना होगा, तभी हम अपने उद्देश्य से कामयाब हो सकते हैं। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुभाष जायसवाल को सुझाव दिया है, जिसमें कहा गया कि वार्ड के महत्वपूर्ण स्थानों पर सफाई निरीक्षक व स्वास्थ्य नायकों के नंबर अंकित किए जाए, इससे नागरिक अपने यहां की सफाई संबंधी समस्या को आसानी से रख सके। वनवे से मुहल्ले में हो रही परेशानी के संबंध में पुलिस अधीक्षक को पत्र दे चुके हैं। इसके बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने निर्माण, सफाई और मार्ग प्रकाश व्यवस्था पर संतोष जाहिर किया।
- रागनी समैया, पार्षद      



नए परिसीमन से वार्ड में बढ़ेंगी समस्याएं
नए परिसीमन में मौजूदा वार्ड को तीन अन्य वार्डों में बांट दिया गया है। इससे एक गली के दो हिस्से अलग-अलग वार्डों में हो जाएंगे। इससे सफाई कर्मी दूसरे वार्ड की समस्या बताकर पल्ला झाड़ लेंगे। छतदार कुआं के पास मूत्रालय की सफाई एवं ट्रांसफार्मर खुले में रखा है।
- बृजेश चतुर्वेदी      


इलाके में पसरा रहता है अंधेरा   
दुकान के पास लगी स्ट्रीट लाइट करीब एक महीने से खराब पड़ी है। इससे शाम होते ही दुकान के आसपास अंधेरा पसर जाता है। ग्राहक भी अंधेरे में आने से कतराने लगे हैं। इसका विपरीत असर दुकानदारी पर पड़ रहा है। अराजकतत्व भी जुटते हैं।     
- मनमोहन पाटकार      

घरों में घुस रही पॉलीथिन
घर के सामने कचरा घर बना है। इसमें तीन वार्डों का कचरा इकट्ठा हो रहा है। पॉलीथिन उड़कर घरों में पहुंचती हैं। पहले छतदार कुआं के पास, सेठ उस्मान काम्प्लेक्स व एचएम जैन के घर के पास कूड़ा इकट्ठा होता था, जिसे अब बंद कर दिया गया है।

- परवेज पठान

जलभराव बनती है बढ़ी परेशानी
जायसवाल बाड़े के नाले पर अतिक्रमण से सराफ मार्केट में जल भराव बड़ी समस्या बन गया है। बारिश के समय नाला उफना जाता है, जिसका पानी ललित टाकीज की सड़क व सराफ मार्केट में घुस जाता है। इससे आवाजाही की परेशानी होती है।
- अशोक कुशवाहा, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed