फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   One thousand hectares of land in six villages can be irrigated

Lalitpur News: छह गांवों की एक हजार हेक्टेयर भूमि की हो सकेगी सिंचाई

Sat, 30 Dec 2023 12:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
One thousand hectares of land in six villages can be irrigated
ललितपुर। पायलट प्रोजेक्ट के तहत शहजाद बांध पर करीब 90 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन स्प्रिंकलर पाइप योजना से किसानों को नए साल में पानी मिलना शुरू हो जाएगा। इस परियोजना से आधा दर्जन गांव की करीब एक हजार हेक्टेयर भूमि की सिंचाई हो सकेगी।
विज्ञापन

तहसील तालबेहट क्षेत्र में वर्ष 2020 में शासन ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत हर खेत तक पानी पहुंचाने के लिए स्प्रिंकलर सिंचाई परियोजना का निर्माण कार्य 90 करोड़ रुपये से शुरू कराया था। परियोजना से गांव पारौन, रजपुरा, बरौदाडांग की करीब 1014 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई के लिए पानी दिया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

योजना के तहत पंप हाउस, विद्युत लाइन सहित विद्युत सबस्टेशन के निर्माण का काम पूरा हो चुका है। परियोजना का कार्य अंतिम चरणों में पहुंच चुका है। टेस्टिंग का काम शुरू करने की तैयारी चल रही है। इससे फसल उत्पादन भी बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
पाइप पेयजल परियोजना संचालित
शहजाद बांध पर स्प्रिंकलर पाइप योजना के साथ ही नमामि गंगे की बदनपुर पेयजल परियोजना भी संचालित है। इस परियोजना के तहत बांध से 2.90 फीसदी पानी आरक्षित किया गया है। इस पेयजल परियोजना के तहत 30 गांवों में 157.92 किलोमीटर पाइप लाइन के बिछाई गई है। जिससे 7557 कनेक्शन नल के दिए जा रहे हैं। इस पाइप पेयजल योजना से 39228 लोगों को पीने के लिए पानी मिलेगा।

--------
शहजाद बांध पर निर्मित हो रही स्प्रिंकलर पाइप योजना से नए साल में किसानों को सिंचाई हेतु पानी मिलने लगेगा। निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। टेस्टिंग के बाद खेतों तक पानी पहुंचाना शुरू करा दिया जाएगा।
-इंजी. शीलचंद्र उपाध्याय, अधीक्षण अभियंता
बेतवा परियोजना, सिंचाई निर्माण मंडल झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed