{"_id":"6811214c4aeb3517d204c3ae","slug":"one-nation-one-election-will-remove-obstacles-in-development-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-134295-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: एक राष्ट्र एक चुनाव से विकास में बाधा होगी दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: एक राष्ट्र एक चुनाव से विकास में बाधा होगी दूर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी ने महरौनी के ब्लाक सभागार में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन किया। एक राष्ट्र एक चुनाव पर चर्चा की गई।
श्रम सेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव से एक वोटर लिस्ट होगी, जो पांच वर्ष तक बनी रहेगी। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि प्रतिवर्ष अलग-अलग चुनाव होने से विकास की गति अवरुद्ध हो रही है। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा कि ज्यादातर प्रदेशों में चुनाव चलते रहते हैं, सरकारी अमला उसी में व्यस्त रहता है। कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव देश में विकास की गति को अवरुद्ध करने बाले स्पीड ब्रेकरों को हटा देगा। इस अवसर पर प्रदीप चौबे, जगदीश सिंह लोधी एड, हरीराम निरंजन, राजकुमार जैन, रमेश कुमार सिंह लोधी, बब्बू राजा बुंदेला, कृष्णा गौर, श्याम बिहारी तिवारी आदि उपस्थित रहे।