{"_id":"5f0376238ebc3e42ce0b6753","slug":"one-more-corona-positive-lalitpur-news-jhs170908062","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और कोरोना पॉजीटिव, संक्रमितों की संख्या 16 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और कोरोना पॉजीटिव, संक्रमितों की संख्या 16 हुई
विज्ञापन
सिद्दनपुरा में शिव मंदिर के पास लगी बैरीकेटिंग
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। पीतांबरा कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय एक युवक के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मरीज को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया है। अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।
संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार की देर रात शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बुढ़वार रोड स्थित पीतांबरा कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय युवक में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। युवक एक मेडीकल स्टोर पर काम करता है। संक्रमित युवक को बुखार होने पर जिला अस्पताल आया था। जहां पर स्क्रीनिंग के दौरान कोरोना संक्रमित होने के लक्षण पाए जाने पर कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया। जांच में संदिग्ध आने पर कंफरमेटली किट से जांच की गई, जिसमें कोरोना की पुष्टि हुई है। संबंधित व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया है।
सिद्दनपुरा निवासी युवक भी निकला संक्रमित
रविवार को ही मोहल्ला सिद्दनपुरा निवासी 26 वर्षीय व्यक्ति, जो मेडिकल स्टोर पर काम करता है, जुकाम व बुखार होने पर जिला अस्पताल में जांच की गई थी। इसमें कोरोना संक्रमित पाया गया था, जिसे झांसी उपचार के लिए रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
दोनों परिवार के 11 सदस्य क्वारंटीन
शहर के दो अलग-अलग मोहल्लों में दो कोरोना संक्रमित पाए गए है। संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सिद्दनपुरा निवासी संक्रमित के परिवार के चार सदस्य व पीतांबरा कॉलोनी निवासी संक्रमित के घर के सात सदस्यों के सैंपल लेकर जांच को भेज दिए हैं और सभी को क्वारंटीन किया गया है।
----------
एक मेडिकल स्टोर पर कार्य करने वाले मोहल्ला पीतांबरा कॉलोनी निवासी युवक को कोरोना संक्रमित पाया गया है। उसे उपचार के लिए झांसी रेफर किया गया है।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
सिद्दनपुरा को बैरीकेडिंग लगाकर किया सील
ललितपुर। शहर में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने की पुष्टि होने के बाद सोमवार को क्षेत्र में संक्रमण को रोकने के लिए सिद्धनपुरा मोहल्ला के ढाई सौ मीटर के क्षेत्र केे कंटेनमेंट जोन घोषित कर बैरीकेडिंग से सील कर दिया गया। मोहल्ले में किसी को भी प्रवेश और बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। एक मोबाइल बैरियर बनाया गया है, जहां से आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यहां रविवार को एक कोरोना संक्रमित युवक मिला था। वह मेडिकल स्टोर में काम करता है।
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 16 पहुंच गई है। रविवार की रात्रि में मोहल्ला सिद्दनपुरा में एक व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि होने के बाद उपजिलाधिकारी सदर गजल भारद्वाज ने शासन की गाइड लाइन के अनुसार ढाई सौ मीटर के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर पूरी तरह से सील कर दिया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में आवश्यक वस्तुएं सब्जी, दूध, फल की सप्लाई मोबाइल बैरियर तक ही की जाएगी।
कंटेनमेंट जोन घोषित मोहल्ला को चारों सीमाओं से सील किया गया है। क्षेत्र में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट को विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। आपात सेवाएं व चिकित्सा से जुड़े व्यक्तियों को जांच होने के बाद ही जाने की अनुमति दी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने पर महामारी अधिनियम की कार्रवाई की जाएगी। सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।